Sports

खेल डैस्क : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले मैथ्यू हेडन ने आईपीएल 2024 में अपने प्रदर्शन के कारण चर्चा में रहने वाले 5 क्रिकेटर की भविष्यवाणी की है। हेडन ने शक्तिशाली बल्लेबाजी, खेल को बदलने की क्षमता और दबाव में मजबूत प्रदर्शन करने में मशहूर प्लेयरों के नाम लिए हैं- 


विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
हेडन ने कोहली की निरंतरता और लक्ष्य का पीछा करते हुए सफल होने की क्षमता की अक्सर प्रशंसा की है, उन्हें उनके विकसित टी20 खेल के लिए "विराट कोहली 2.0" कहा है। केकेआर के खिलाफ आईपीएल 2025 के पहले मैच में 39 गेंदों पर 59 रन बनाने के साथ, कोहली का फॉर्म चर्चा का विषय बना हुआ है। 

 

 

Matthew Hayden, Sunrisers Hyderabad, Dhoni, Virat Kohli, Matthew Hayden Prediction, IPL 2025, मैथ्यू हेडन, सनराइजर्स हैदराबाद, धोनी, विराट कोहली, मैथ्यू हेडन भविष्यवाणी, आईपीएल 2025


ट्रेविस हेड (सनराइजर्स हैदराबाद)
हेड ने हैदराबाद के लिए पहले ही मुकाबले में तेजतर्रार अर्धशतक जड़ा था जिसके चलते उनकी टीम 286 रन तक पहुंचने में सफल रही थी। उन्होंने पिछले सीजन में अभिषेक के साथ मिलकर मजबूत साझेदारियां की थी जिससे उनकी टीम फाइनल तक पहुंची थी। इस बार भी हेड शानदार फॉर्म के साथ लौटे हैं।

 

Matthew Hayden, Sunrisers Hyderabad, Dhoni, Virat Kohli, Matthew Hayden Prediction, IPL 2025, मैथ्यू हेडन, सनराइजर्स हैदराबाद, धोनी, विराट कोहली, मैथ्यू हेडन भविष्यवाणी, आईपीएल 2025


अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद)
अभिषेक ने उम्मीद मुताबिक पहले ही मुकाबले में तेजतर्रार शॉट लगाकर अपनी टीम को तेज शुरूआत दी। अभिषेक ने पिछले सीजन के 16 मैचों में 32 की औसत से 484 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 202 रही है। जबकि उनके बल्ले 36 चौके और 42 छक्के निकले थे। उन्होंने 2018 सीजन में डैब्यू किया था लेकिन 2022 सीजन में उनकी किस्मत चमकी जब उन्होंने 14 मैचों में 426 रन बनाए। 2023 में उन्होंने 226 रन बनाए थे।

 

Matthew Hayden, Sunrisers Hyderabad, Dhoni, Virat Kohli, Matthew Hayden Prediction, IPL 2025, मैथ्यू हेडन, सनराइजर्स हैदराबाद, धोनी, विराट कोहली, मैथ्यू हेडन भविष्यवाणी, आईपीएल 2025


हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद)
क्लासेन 36 मैचों में ही 1000 रन पूरे कर चुके हैं। उन्होंने इस सीजन के  पहले मुकाबले में 14 गेंदों पर 34 रन बनाए थे। 2024 सीजन में उन्होंने 16 मैचों में 39 की औसत से 479 रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 171 रही थी। उन्होंने 19 चौके और 38 छक्के लगाए थे। 2023 सीजन में भी उन्होंने 32 चौके और 25 छक्कों की मदद से 448 रन बनाए थे। 


महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स)
महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सबसे प्रतिष्ठित और सफल खिलाड़ियों में से एक हैं। धोनी ने CSK को पांच आईपीएल खिताब (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) जिताए हैं, जो उन्हें आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक बनाता है। इस साल भले ही ऋतुराज गायकवाड़ के पास कप्तानी है लेकिन धोनी का टीम में योगदान कम नहीं है।