Sports

खेल डैस्क : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जब पहले खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स 10 ओवरों में 3 विकेट खोकर 69 रन ही बना पाई थी तब क्रीज पर निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने कदम रखा। पूरन ने आते ही बड़े शॉट लगाए और 75 रन की पारी खेलकर लखनऊ को 214 रन तक पहुंचाने में मदद की। पूरन ने अपनी पारी के दौरान 8 छक्के लगाए और सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर भी बन गए। यही नहीं, वह आईपीएल में 20 से कम गेंदों पर 3 बार अर्धशतक लगा चुके हैं। ऐसा कर उन्होंने जेक फ्रेजर-मैकगर्क और ट्रैविस हेड का रिकॉर्ड भी बराबर कर लिया है। 

 

लखनऊ के लिए सबसे तेज अर्धशतक
15 - निकोलस पूरन बनाम बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2023
19 - निकोलस पूरन बनाम मुंबई, वानखेड़े, 2024
20 - काइल मेयर्स बनाम पंजाब, मोहाली, 2023
21 - काइल मेयर्स बनाम चेन्नई, चेन्नई, 2023
आंकड़े साफ हैं कि लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे तेज फिफ्टी निकोलस पूरन के नाम पर है। पिछले सीजन में उन्होंने बेंगलुरु के खिलाफ 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था। 

 

 

LSG vs MI, Nicholas Pooran, Sixer King, Lucknow vs Mumbai, IPL 2024, IPL news, एलएसजी बनाम एमआई, निकोलस पूरन, सिक्सर किंग, लखनऊ बनाम मुंबई, आईपीएल 2024, आईपीएल समाचार

 


सीजन में सबसे ज्यादा छक्के
36 : निकोलस पूरन, लखनऊ सुपर जायंट्स
35 : अभिषेक शर्मा, सनराइजर्स हैदराबाद
33 : विराट कोहली, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
32 : सुनील नरेन, कोलकाता नाइट राइडर्स
31 : ट्रेविस हेड, सनराइजर्स हैदराबाद
लखनऊ के लिए यह आखिरी लीग मुकाबला है। उनका अभियान समाप्त हो जाएगा। ऐसे में शनिवार को आरसीबी और सीएसके के बीच होने वाले मुकाबले में विराट कोहली इस पर कब्जा जमा सकते हैं। 

 

निकोलस पूरन के लिए यह आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ सीजन रहा है। उन्होंने 14 मैचों में 499 रन बनाए हैं जिसमें उनके नाम पर 35 चौके और 36 छक्के शामिल हैं। पूरन ने पिछले साल भी 15 मैचों में 358 रन बनाए थे जिसमें 26 छक्के भी शामिल थे। उनके नाम अब ओवरऑल 118 मैचों में 3266 रन दर्ज हो चुके हैं। वह आईपीएल में 219 चौके और 235 छक्के लगा चुके हैं। 

 

 

बहरहाल, पहली पारी खत्म होने के बाद निकोलस पूरन ने कहा कि पिछले कई वर्षों से मेरी भी यही स्थिति है। मैं काफी ट्रेनिंग कर रहा हूं और खूब छक्के मारने का अभ्यास कर रहा हूं। सौभाग्य है कि मैं इसमें प्रतिभाशाली हूं। मैं हमेशा खुद का आनंद लेता हूं और खुद का सर्वश्रेष्ठ संस्करण बनना चाहता हूं। यह समझने की जरूरत है कि खेल कहां जा रहा है और बाकी सभी लोग कैसे खेल रहे हैं। आज का दिन पूरी तरह से आनंद लेने और मौज-मस्ती करने के बारे में था। हमने बस अपनी योजनाओं को लागू किया।

 

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी चुनी। लखनऊ के लिए केएल राहुल ने 55, निकोलस पूरण ने 75 रन बनाकर स्कोर 214 तक पहुंचा दिया। जवाब में खेलने उतरी मुंबई जब चौथे ओवर में थी तो बारिश आ गई। 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
लखनऊ सुपर जाइंट्स :
केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, अरशद खान, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान
मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, रोमारियो शेफर्ड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा