स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को कोलकाता में होने वाला मुकाबला सेमीफाइनल की दृष्टि से बेहद अहम है। यह मैच किसी क्वार्टरफाइनल से कम नहीं माना जा रहा। दोनों टीमों के लिए जीत जरूरी है, लेकिन फैंस के मन में एक सवाल है—क्या बारिश इस बड़े मुकाबले में खलल डाल सकती है?
कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला?
भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक Eden Gardens में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा।
सेमीफाइनल के लिए ‘करो या मरो’ मुकाबला
भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रन से जीत दर्ज कर अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं। अब टीम इंडिया को शाई होप की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज टीम को हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का करना होगा। वहीं, विंडीज भी जीत के साथ टॉप-4 में जगह बना सकती है। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम?
रिपोर्ट्स के मुताबिक 1 मार्च को कोलकाता में बारिश की संभावना नहीं है। मैच के दौरान आसमान साफ रहने की उम्मीद है।दिन में तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि शाम को यह घटकर 25-26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल मौसम पूरी तरह से क्रिकेट के अनुकूल नजर आ रहा है और फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।
अगर बारिश हुई तो क्या होगा?
हालांकि बारिश की संभावना कम है, लेकिन अगर किसी कारणवश मैच रद्द होता है तो समीकरण बदल जाएंगे। भारत और वेस्टइंडीज दोनों के पास फिलहाल 2-2 अंक हैं। मैच रद्द होने पर दोनों को एक-एक अंक मिलेगा और तीन-तीन अंक हो जाएंगे।ऐसी स्थिति में बेहतर नेट रन रेट के आधार पर वेस्टइंडीज सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है।
दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज।
वेस्टइंडीज : ब्रैंडन किंग, शाइ होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोस्टन चेस, जॉनसन चार्ल्स।