Sports

लंदन ( निकलेश जैन ) भारत के नंबर दो शतरंज खिलाड़ी आर प्रज्ञानन्दा नें लंदन चैस क्लासिक ओपन में लगातार तीन जीत के बाद लगातार दो बाजियाँ ड्रा खेले है । चौंथे राउंड में प्रज्ञानन्दा नें सफेद मोहरो से खेलते हुए हमवतन प्रणव आनंद से बाजी ड्रा खेली । रूई लोपेज ओपनिंग में लगातार मोहरो की अदला बदली के बीच 32 चालों में दोनों खिलाड़ी ड्रा पर सहमत हो गए । वहीं पाँचवें राउंड में प्रज्ञानन्दा नें हंगरी के ग्रैंड मास्टर तामस फ़ोडोर से काले मोहरो से खेलते हुए इंग्लिश ओपनिंग में सिर्फ़ 21 चालों में ड्रा खेला । ध्यान रहे की प्रज्ञानंदा को इस स्पर्धा में शीर्ष 3 में स्थान बनाने का लक्ष्य हासिल करना होगा ताकि वह फ़ीडे कैंडिडेट में अपनी जगह बना सके । 

वहीं भारत के प्रणव आनंद नें तीसरे बोर्ड पर तीसरे वरीय स्पेन के यूफ़ा डेनियल को पराजित करते हुए 4.5 अंक बनकर पाँच राउंड के बाद एकल बढ़त बना ली है । अब छठे राउंड में प्रणव का सामना सफेद मोहरो से दूसरे वरीय सर्बिया के इविक वेलीमीर से और प्रज्ञानन्दा का सामना सफेद मोहरो से इजराइल के रोज़ेन आयतन से होगा ।

NO Such Result Found