खेल डैस्क : अक्सर मैदान पर विराट कोहली एग्रेसिव मूड के साथ खेलते नजर आते हैं। विकेट मिलने पर उनका सेलिब्रेशन देखने लायक होता है। क्रिकेट फैंस उन्हें अक्सर जोश में गालियां देते हुए भी देखते हैं जोकि अक्सर तेजतर्रार गेम का हिस्सा होती हैं। इधर, विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा भी कम नहीं हुई। क्रिकेट की दीवानी अनुष्का अक्सर विराट और टीम का हौसला बढ़ाने के लिए क्रिकेट मैदान पर मौजूद रहती हैं। दुबई में जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल खेल रही थी। इस दौरान अनुष्का को बेन स्टोक्स बोलते हुए महसूस किया गया। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, उक्त मौका तब सामने आया जब मिडविकेट पर श्रेयस अय्यर ने रचिन रवींद्र का कैच छोड़ा। श्रेयस कैच पकड़ने के लिए 21 मीटर भागकर आए थे। लेकिन गेंद उनके हाथ से लगने के बाद छिटक गई। भले ही श्रेयस की एर्फ्ट शानदार थीं लेकिन मैदान पर बैठे दर्शक निराश नजर आए। मैदान पर जहां विराट कोहली ने तीखी प्रतिक्रिया दी तो वहीं, दर्शक दीर्घा में बैठी अनुष्का शर्मा को भी बेन... बोलते हुए देखा गया। अनुष्का गाली देने वाली थीं लेकिन आधा शब्द बोलकर खुद को रोक लिया। हालांकि उनकी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।
वहीं, अनुष्का ज्यादा देर तक निराश नहीं रही। रचिन का कैच छूटने के बाद गेंद वरुण चक्रवर्ती के हाथ में आई। उन्होंने विल यंग का विकेट निकलाकर भारतीय खेमे को खुश होने का मौका दे दिया। इसके बाद कुलदीप यादव ने टीम इंडिया को खुश होने के दो बड़े मौके दिए। पहले उन्होंने टूर्नामेंट में दो शतक लगाने वाले रचिन रवींद्र का विकेट लिया। फिर न्यूजीलैंड के भरोसेमंद बल्लेबाज केन विलियमसन की विकेट निकाल दी। इससे अच्छी शुरूआत करने वाले न्यूजीलैंड ने 100 रन के अंदर ही अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए।