Sports

नई दिल्ली : विशाखापत्तनम टेस्ट के दौरान जहां रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दोनों पारियों में शतक लगाने के कारण वाहवाही लूट रहे थे वहीं, दूसरी ओर क्रिकेट फैंस केएल राहुल (KL Rahul) का भी मजाक बना रहे थे जोकि बीती रात बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के साथ दिखे थे। लंबे समय से चर्चा है कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों इस बात से इंकार करते हैं। लेकिन कई इवेंट्स, डेट और डिनर पर उनका एक साथ दिखना कई बातों को उठा रहा है। बीते दिन भी केएल राहुल को जब अथिया के साथ देखा गया तो चर्चा का बाजार फिर से गर्मा हो गया।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी रिलेशनशिप 

KL Rahul photos , kl rahul images, athiya shetty photos, athiya shetty image

KL Rahul photos , kl rahul images, athiya shetty photos, athiya shetty image

अथिया सफेद क्रॉप टॉप के साथ ब्लैक पैंट में दिख रही थी। उन्होंने साथ ही ब्लैक ब्लेजर कैरी किया है। वहीं, केएल राहुल टीशर्ट, ब्लैक ट्राउजर और डेनिम जैकेट पहने हुए थे। इस डिनर डेट में सूरज पंचोली और आकांक्षा रंजन भी नजर आए। डेट के बाद दोनों एक ही गाड़ी में रवाना हुए। दोनों की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल रही।

रोहित के शानदार प्रदर्शन के चलते लोगों ने सोशल मीडिया पर केएल राहुल को जमकर ट्रोल किया।