Sports

जालन्धर : जम्मू-कश्मीर की पहली महिला पावर लिफ्टर अरिफा बिलाल ने पावर लिफ्टिंग नैशनल में 3 और स्वर्ण पदक जीते हैं। अरिफा स्के मार्शल आर्ट में ब्लैक बैल्ट हैं। इस गेम में वह पांच स्वर्ण तो वॉलीबॉल में एक स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वह मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में पहली महिला जिम ट्रेनर भी हैं। पावरलिफ्टिंग की चैम्पियनशिप हरियाणा में हुई थी। 

Kashmir, Arifa Bilal, Gold, Powerlifting National, sports news, महिला पावर लिफ्टर अरिफा बिलाल, अरिफा बिलाल

कश्मीर की लड़कियों के लिए प्रेरणा और रोल मॉडल आरिफा बिलाल अब कश्मीर की लड़कियों को खेलों में सक्रिय होने और दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आगे ला रही हैं। महिला सशक्तिकरण के इरादे से आरिफा ने कई लड़कियों को खेलों की ओर प्रेरित किया है। उन्हें आम तौर पर इलाके में कश्मीर की आयरन लेडी के रूप में जाना जाता है।

आरिफा ने एक साक्षात्कार में गैर-सरकारी संगठन जम्मू और कश्मीर युवा विकास मंच की भूमिका की सराहना की, जो उसे और कश्मीर की अन्य लड़कियों को उत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन कश्मीर की लड़कियों के लिए आशा की किरण लेकर आया है। इससे महिलाओं को सिर ऊंचा कर जिंदगी जीने में मदद मिली है। अरिफा की मां हबला बानो ने कहा कि बेटी की उपलब्धि ने उन्हें गौरवान्वित किया है।

Kashmir, Arifa Bilal, Gold, Powerlifting National, sports news, महिला पावर लिफ्टर अरिफा बिलाल, अरिफा बिलाल

बता दें कि आरिफा की तरह तजमुल इस्लाम, फिजा नजीर और कश्मीर के हर नुक्कड़ से लड़कियों आगे निकलकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कश्मीर का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने हाल ही में कहा था कि खेलों में उपलब्धियां हासिल करने वालों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके बाद से कश्मीर के अधिक से अधिक युवा खेल मैदान की ओर आकर्षित हो रहे हैं।