Sports

खेल डैस्क : आईपीएल 2024 ऑक्शन के दौरान क्रिकेट विश्व कप चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के प्लेयर्स पर फ्रैंचाइजियों ने खूब पैसे लुटाए। झाए रिचर्डसन (5 करोड़), स्पैंसर जॉनसन (10 करोड़), एश्टन टर्नर (1 करोड़), मिशेल स्टार्क (24.75 करोड़), पैट कमिंस (20.50 करोड़) तो ट्रेविस हेड (6.80 करोड़) मोटी कमाई करने में सफल रहे। यानी ऑस्ट्रेलिया के महज 6 प्लेयर्स 77.05 करोड़ की भारी भरकम राशि चटकाने में सफल रहे। वहीं, स्टार प्लेयरों के महंगे बिकने के कारण ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ और जोश हेजलवुड जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ था, को खरीदार ही नहीं मिल पाया।

IPL Auction 2024 main points, IPL Auction 2024, IPL Auction, IPL 2024, ipl news, sports, आईपीएल नीलामी 2024 मुख्य बिंदु, आईपीएल नीलामी 2024, आईपीएल नीलामी, आईपीएल 2024, आईपीएल समाचार, खेल

 


हर्षल पटेल सबसे महंगा भारतीय
पिछली ऑक्शन में सैम कुरैन पर 18 करोड़ से ज्यादा का दाव लगाने वाली पंजाब किंग्स ने इस बार आरसीबी के स्टार गेंदबाज हर्षल पटेल के साथ हाथ मिलाया है। हर्षल पर पंजाब ने 11.75 करोड़ की बोली लगाई है। जोकि इस स्टार गेंदबाज पर पिछले ऑक्शन से एक करोड़ रुपए ज्यादा है। 

 

 


कीवियों के भरोसे धोनी
ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने डेरिल मिशेल को 14 तो रचिन रविंद्र को 1.80 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ लिया। धोनी की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड में पहले से ही डेवोन कॉन्वे और मिशेल सेंटनर मौजूद हैं। इसके अलावा मुख्य कोच स्टीवन फ्लेमिंग भी न्यूजीलैंड से ही हैं।

 

IPL Auction 2024 main points, IPL Auction 2024, IPL Auction, IPL 2024, ipl news, sports, आईपीएल नीलामी 2024 मुख्य बिंदु, आईपीएल नीलामी 2024, आईपीएल नीलामी, आईपीएल 2024, आईपीएल समाचार, खेल

 


मुंबई के पास यॉर्कर स्पैशलिस्ट
मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन के दौरान यॉर्कर फैंकने के लिए मशहूर साऊथ अफ्रीका के जेराल्ड कोइट्जी और श्रीलंका के दिलशान मधुशंका, नुवान तुषारा के साथ चुन लिया। तीनों गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ खतरनाक स्पैल डाल सकते हैं। 

 

 


अर्श से फर्श पर आए क्रिकेटर
वानिंदु हसरंगा को आरसीबी ने 2022 सीजन के लिए 10.75 रुपए में खरीदा था जोकि अपने बेस प्राइस 1.50 करोड़ में हैदराबाद के लिए बिक गए। इसी तरह हैदराबाद से पिछले साल 75 लाख रुपए हासिल करने वाले श्रेयस गोपाल को उनके बेस प्राइस (20 लाख) में मुंबई ने अपने साथ रखा। इसी तरह हैदराबाद जिन्होंने हैरी ब्रूक पर 13.25 करोड़ रुपए खर्चे थे अब महज 4 करोड़ में ही बिके।

 

 


2 प्लेयर गए 20 करोड़ से ऊपर
आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब किसी टीम के 2 प्लेयर्स की 20 करोड़ से ज्यादा की बोली लगी। इससे पहले सर्वश्रेष्ठ बोली का रिकॉर्ड इंगलैंड के तेज गेंदबाज सैम कुरैन का था जिन पर पंजाब ने 18.50 करोड़ का दाव लगाया था। नए सीजन के लिए मिशेल स्टार्क (24.75 करोड़), पैट कमिंस (20.50 करोड़) इस जादुई आंकड़े से पार जाने में सफल रहे जोकि रिकॉर्ड है।

 

IPL Auction 2024 main points, IPL Auction 2024, IPL Auction, IPL 2024, ipl news, sports, आईपीएल नीलामी 2024 मुख्य बिंदु, आईपीएल नीलामी 2024, आईपीएल नीलामी, आईपीएल 2024, आईपीएल समाचार, खेल

 


डेविड वॉर्नर हो गए ब्लॉक
ऑक्शन के दौरान क्रिकेट फैंस को जानने को मिला कि सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर को सोशल मीडिया पर ब्लॉक किया है। वॉर्नर ऑस्ट्रेलियाई प्लेयरों के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना चाहते थे जिसमें वह सफल नहीं हो पाए। आखिरी वार्नर ने ब्लॉक वाले स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए, जिनकी खूब चर्चा रही।

 

 


बड़े नाम जिन्हें नहीं मिल पाए खरीदार
स्टीव स्मिथ, करुण नायर, रासी वेन दूसें, कोलिन मुनरो, फिन ऐलन, सरफराज खान, ईश सोढ़ी, आदिल राशिद, जोश हेजलवुड, कुशल मेंडिस, जोश इंगलिस, फिलिप सॉल्ट, अकिल हुसैन, तबरेज शम्सी, जिमी नीशम, कमलेश नागरकोटी, मैट हैनरी, माइकल ब्रेसवल, एडम मिल्ने।

 

 


हैदराबाद विदेशी प्लेयर्स की शरण में
कप्तान ढूंढ रही हैदराबाद ने पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, ऐडन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, ग्लेन फिलिप्स, मार्को जानसन, वानिंदु हसरंगा और फजलहक फारूकी के रूप में 8 विदेशी प्लेयर अपनी टीम से जोड़ लिए हैं, जोकि प्रत्येक मैच में हैदराबाद के लिए मुख्य भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे। हैदराबाद ने लंबे समय तक डेविड वॉनर और केन विलियमसन जैसे विदेशी प्लेयर्स को भरोसा जताकर टीम की कप्तानी दी है। इस बार भी वह ऐसा करने में मूड में है।

 

IPL Auction 2024 main points, IPL Auction 2024, IPL Auction, IPL 2024, ipl news, sports, आईपीएल नीलामी 2024 मुख्य बिंदु, आईपीएल नीलामी 2024, आईपीएल नीलामी, आईपीएल 2024, आईपीएल समाचार, खेल

 


कभी विकेटकीपर बनना चाहते थे स्टार्क
लंबे, दुबले-पतले मिशेल स्टार्क जब 14 साल के थे तो वह विकेटकीपर बनने के लिए मैदान पर उतरे थे। तब क्लब कोच ने उनकी कदकाठी के हिसाब से उन्हें गेंदबाजी करने की सलाह दी। उन्होंने उन्हें विकेटकीपिंग छोड़कर गेंदबाजी की प्रेक्टिस करवानी शुरू कर दी थी। कुछ ऐसा ही एमआरएफ के टैलेंट सर्च आपरेशन में तीन दशक पहले भी हुआ था। जब न्यूजीलैंड के धुरंधर डेनिस लिली ने एक 14 साल के लड़के को गेंदबाज छोड़कर बल्लेबाजी के लिए कहा था। वह प्लेयर बाद में सचिन तेंदुलकर के रूप में जाना गया। स्टार्क ने नीलामी में बड़ी रकम मिलने पर कहा कि मैं श्रेयस अय्यर की कप्तानी के अंडर खेलने को बहुत उत्सुक हूं। इससे मुझे उनके सोचने की शक्ति के बारे में पता चलेगा। दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में वापसी कर खुश हूं। वहीं, स्टार्क पर दांव लगाकर केकेआर सीईओ वैंकी मैसूर ने कहा कि बेशक कौशल को देखते हुए उसे (स्टार्क) प्राथमिकता मिली। शुरुआत में हम कुछ बोली में सफल नहीं रहे। शायद यह हमारे पक्ष में रहा क्योंकि हमारे पास ऐसा करने (बड़ी बोली लगाने) के लिए पैसे बच गए। हम आभारी हैं कि उसे अपने साथ जोड़ पाए।

 

बोनस में

IPL Auction 2024 main points, IPL Auction 2024, IPL Auction, IPL 2024, ipl news, sports, आईपीएल नीलामी 2024 मुख्य बिंदु, आईपीएल नीलामी 2024, आईपीएल नीलामी, आईपीएल 2024, आईपीएल समाचार, खेल