Sports

खेल डैस्क : दिल्ली कैपिटल्स ने अरुण जेटली स्टेडियम में एक बार फिर से जीत की लय हासिल कर ली है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बुधवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली को सुपरओवर में केएल राहुल ने जीत दिला दी। राजस्थान ने पहले खेलते हुए 12 रन बनाए थे जिसके जवाब में केएल राहुल ने बड़े शॉट लगाकर दिल्ली की जीत पक्की कर दी। यह दिल्ली की सीजन में पांचवीं जीत है और वह अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई है। इससे पहले मैच में दिल्ली ने पहले खेलते हुए 188 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान ने जयसवाल और नीतीश राणा के अर्धशतकों की मदद से लक्ष्य का मजबूती से पीछा किया। अंत के ओवरों में स्टार्क ने मुकाबला सुपरओवर की ओर मोड़ दिया। बता दें कि दिल्ली ने अब तक पांच बार सुपरओवर खेले हैं जिसमें चार बार वह जीतने में सफल रही है। 

 

ऐसी रही सुपरओवर

हेटमायर ने स्टार्क की पहली तीन गेंदों पर पांच रन बनाए। चौथी गेंद पर पराग स्ट्राइक पर आए और चौका लगा दिया। यह गेंद नो बॉल निकली। फ्री हिट पर पराग रन आऊट हो गए। पांचपीं गेंद पर दो रन लेने के चक्कर में हेटमायर रन आऊट हो गए। इस तरह दिल्ली को जीत के लिए 12 रन बनाने थे। दिल्ली के लिए केएल राहुल ट्रिस्टन के साथ ओपनिंग पर आए। उन्होंने पहली गेंद पर दो रन लिए। दूसरी पर चौका लगाया तो तीसरी पर एक रन ले लिया। ट्रिस्टन ने ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

 

अंक तालिका : दिल्ली कैपिटल्स टॉप पर

दिल्ली कैपिल्टस 6 मैचों में सिर्फ 5 जीत के साथ फिर से अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। दिल्ली ने सीजन में पहले चार मुकाबले लगातार जीते थे लेकिन पिछला मुकाबला मुंबई से हारने के बाद उनकी लय टूटी थी लेकिन राजस्थान के खिलाफ मुकाबला जीतकर वह फिर से लय में आ गई है। वहीं, राजस्थन रॉयल्स ने यह मुकाबला गंवाकर अंक तालिका में आठवां स्थान हासिल कर लिया है। राजस्थान की यह 7 मैचों में चौथी हार है। राजस्थान ने सीजन में अपने पहले 2 मुकाबले हैदराबाद और कोलकाता से गंवाए थे। इसके बाद चेन्नई और पंजाब को उन्होंने हरा दिया था। पिछले दो मैच गुजरात और बेंगलुरु से वह हार चुकी थी लेकिन अब दिल्ली से हार ने उन्हें झटका दिया है।

 

 

यह भी पढ़ें:-   क्रिकेट रिकॉर्ड : जैन नकवी ने 26 गेंदों में जड़ा शतक, 6 गेंदों पर जड़े 6 छक्के

 

 

यह भी पढ़ें:-  4,4, 6,4, 4 : दिल्ली के बल्लेबाज ने धोनी का पुराना गेंदबाज पीटा, देखें वीडियो

 

 

यह भी पढ़ें:-  मुंबई के खिलाफ हीरो, राजस्थान के खिलाफ जीरो, करुण नायर बुरी किस्मत के लपेटे में
 


 

दिल्ली कैपिटल्स : 188-5 रन (20 ओवर)

जेक फ्रेजर एक बार फिर से फ्लॉप रहे। वह 6 गेंदों पर 9 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार हो गए। पिछले मैच में चमके करुण नायर इस बार 0 पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आऊट हो गए। इसके बाद अभिषेक पोरेल और केएल राहुल ने स्कोर आगे बढ़ाया। 13वें ओवर में छक्का मारने की कोशिश में राहुल हेटमायर के हाथों लपके गए। उन्होंने 32 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रन बनाने में सफल रहे। 14वें ओवर में अभिषेक पोरेल हसरंगा का शिकार हो गए। वह अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए और 37 गेंदों पर 49 रन बनाकर आऊट हो गए। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल ने स्कोर आगे बढ़ाया। अक्षर ने 14 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 34 रन बनाए। तभी ट्रिस्टन ने 18 गेंदों पर 34 तो आशुतोष शर्मा ने 15 रन बनाकर स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए।

 

राजस्थान रॉयल्स : 188-4 रन (20 ओवर)

राजस्थान की शानदार अच्छी रही। सैमसन ने एक छोर संभाला और 19 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 31 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद आए रियान पराग को अक्षर ने 8 रन पर बोल्ड कर दिया। एक छोर संभाले खड़े यशस्वी जयसवाल ने चौके-छक्के बरसाए। जयसवाल 37 गेंदों पर तीन चौके और 4 छक्कों की मदद से 51 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर स्टार्क को कैच थमा बैठे। नीतीश राणा ने एक छोर संभाला और 28 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। स्टार्क ने उन्हें पगबाधा आऊट किया। अंत में मुकाबला ध्रूव ज्यूरेल और शिमरोन हेटमायर के हाथ में था। आखिरी ओवर में 6 गेंदों पर 9 रनों की ही जरूरत थी। स्टार्क के हाथ में गेंद थी। लेकिन मुकाबला अंत में टाई रहा और इस तरह सुपर ओवर की राह खुल गई। 


 

 

IPL 2025 DC vs RR Live, IPL 2025, DC vs RR, Sanju Samson, Axar Patel, IPL news, आईपीएल 2025 डीसी बनाम आरआर लाइव, आईपीएल 2025, डीसी बनाम आरआर, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, आईपीएल समाचार

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे

दिल्ली कैपिटल्स : जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा