Sports

साइप्रस ( निकलेश जैन ) फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज में उज़्बकेले एक अंक किस्तान के विश्व कप विजेता जावोखीर सिंदारोव नें जीत की हैट्रिक लगाते हुए ख़ुद को बाक़ी सभी खिलाड़ियों के मुक़ाबले सबसे आगे बनाये रखा है । पिछले तीन राउंड में उन्हों क्रमशः खिताब के तीन प्रबल दावेदार भारत के आर प्रज्ञानन्दा , यूएसए के फैबियानो कारुआना और अब हिकारू नाकामुरा को मात देते हुए 4.5 अंकों के साथ ख़ुद को खिताब की दौड़ में बेहद मजबूत स्थिति में पहुँचा दिया है हालांकि अभी 9 राउंड और खेले जाने बाक़ी है पर पूर्व विश्व चैंपियन गैरी कास्पारोव जैसे खिलाड़ी भी सिंदारोव के इस प्रदर्शन से बेहद प्रभावित नज़र आ रहे है और उन्हें कैंडिडेट जीतने का बड़ा दावेदार मान रहे है । 

अन्य बाज़ियों में आज फैबियानो कारुआना नें पिछली हार से वापसी करते हुए जर्मनी के मैथियास ब्लूबम को पराजित कर दिया और वह 3.5 अंकों के साथ सिंदारोव के ठीक पीछे चल रहे है । भारत के प्रज्ञानन्दा नें आज रूस के आंद्रे एसिपेंको से ड्रा खेला और वह 2.5 अंक बनाकर नीदरलैंड के अनीश गिरी के साथ सयुंक्त तीसरे स्थान पर चल रहे है । 

महिला वर्ग में यूक्रेन की अन्ना मुज़्यचुक , रूस की लग्नों कैटरिना और रूस की अलेक्सेंड्रा गोर्याचकिना 3 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रही है .