Sports

खेल डैस्क : आईपीएल के नए संस्करण ने भी दर्शकों को रोमांचित करने में कसर नहीं छोड़ी। पूरे सीजन में स्टार क्रिकेटर चर्चा में रहे। चोट के बाद पंत की वापसी, चोट के साथ खेल रहे धोनी, रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते कोहली, मैदान पर ट्रोल होते हार्दिक और अंपायरों से नियमों को लेकर बहस करते कप्तान। वो हर रंग जो इस आईपीएल को रोमांचक बना सकता है, इस बार भी देखने को मिला। आइए जानते है सीजन के टॉप मोमेंट्स के बारे में...

 

 

IPL 2024 Top moments, IPL 2024, MS Dhoni, Hardik pandya, Virat Kohli, आईपीएल 2024 शीर्ष क्षण, आईपीएल 2024, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, विराट कोहली

 

हार्दिक वानखेड़े में ट्रोल हुए, लगे नारे
मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या की घरेलू मैदान वानखेड़े पहुंचते ही खूब ट्रोलिंग हुई। ऐसा लगा कि क्रिकेट फैंस रोहित शर्मा से कप्तान छीनकर हार्दिक को देने से निराश थे। पहले ही मुकाबले में जब हार्दिक टॉस के लिए उतरे तो उनकी हूटिंग शुरू हो गई। इस पर एंकर संजय मांजरेकर ने दर्शकों को अच्छे से व्यवहार करने की ताकीद भी कर दी। हालांकि हार्दिक निराश नहीं दिखे। वह पूरा समय मैदान पर रहे। उन्होंने अपने आप को संभाला और चेहरे पर मुस्कुराहट बरकरार रखी। इस दौरान कई फैंस रोहित-रोहित के नारे लगाते हुए भी दिखे।

 

IPL 2024 Top moments, IPL 2024, MS Dhoni, Hardik pandya, Virat Kohli, आईपीएल 2024 शीर्ष क्षण, आईपीएल 2024, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, विराट कोहली

 


धोनी हर समय रहे चर्चा में
कोहली-धोनी गले मिले :
आई.पी.एल. के पहले मुकाबले में आर.सी.बी. के विराट कोहली ने पहली गेंद खेलने से पहले चेन्नई के धोनी को गले लगाया।
2.27 मीटर की डाइव लगाई : गुजरात के खिलाफ धोनी ने विजय शंकर को आउट करने के लिए 2.27 मीटर की एक शानदार डाइव लगाई। 
3 गेंद पर 3 सिक्स लगाए : धोनी ने मुंबई के खिलाफ आखिरी 4 गेंद में 3 छक्के लगाए। तब मुंबई के लिए कप्तान हार्दिक गेंदबाजी कर रहे थे।
धोनी को मैडल मिला : चेन्नई ने जब चेपॉल के मैदान पर आखिरी लीग मैच खेला तो प्रबंधन ने धोनी समेत पूरी टीम में मैडल देकर सम्मानित किया।

 

IPL 2024 Top moments, IPL 2024, MS Dhoni, Hardik pandya, Virat Kohli, आईपीएल 2024 शीर्ष क्षण, आईपीएल 2024, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, विराट कोहली


मयंक यादव ने फैंकी सबसे तेज गेंद
लखनऊ सुपर जायंट्स को नया स्पीडस्टर मिला। मयंक यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ डैब्यू किया और पहले ही मुकाबले में 155.8 किमी/घंटे की स्पीड से बॉल फैंकी। वह लगातार 2 मैचों में 3-3 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने। वह डैब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले पहले पेसर भी बने। उन्होंने टूर्नामैंट के दौरान अपनी तेज गति जारी रखी। दिल्ली के मयंक की सीजन में 9 गेंदें तो 150 किमी/घंटे की रफ्तार से भी ऊपर रहीं। वह बीच में चोटिल भी हो गए जिसके चलते सीजन में कुछ ही मैच खेल पाए लेकिन उनके एक्सपर्ट काफी संभावनाएं देख रहे हैं।

 

IPL 2024 Top moments, IPL 2024, MS Dhoni, Hardik pandya, Virat Kohli, आईपीएल 2024 शीर्ष क्षण, आईपीएल 2024, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, विराट कोहली

 


कोहली-ईशांत में हुई मजाकिया बहस
आर.सी.बी. के विराट कोहली और दिल्ली के ईशांत शर्मा में मैच के दौरान मजाकिया बहस देखने को मिली। कोहली ने ईशांत के खिलाफ 6 गेंद पर 19 रन बनाए। इसमें 2 सिक्स और एक चौका शामिल रहा। बाउंड्री लगाने के बाद विराट ईशांत को चिढ़ाने लगे, लेकिन ईशांत ने वापसी करते हुए विराट को चौथे ओवर में आउट कर दिया। इसके बाद ईशांत ने विराट को खूब चढ़ाया। यही नहीं, जब ईशांत बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए तो कोहली प्रत्येक गेंद के बाद उनके पास जाते और बातें कर उन्हें परेशान करने लगते। फैंस को पुराने दोस्तों की यह बहस पसंद आई।

 

 

IPL 2024 Top moments, IPL 2024, MS Dhoni, Hardik pandya, Virat Kohli, आईपीएल 2024 शीर्ष क्षण, आईपीएल 2024, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, विराट कोहली

 

अभिषेक शर्मा नए सिक्सर किंग

हैदराबाद को फाइनल का सफर कराने में अभिषेक शर्मा का योगदान बढ़ा रहा। अभिषेक ने पावरप्ले में ट्रेविस हेड के साथ मिलकर ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया। हैदराबाद ने सीजन में तीन बार एक पारी में 250 से ज्यादा रन बनाए जिसमें अभिषेक की भूमिका अहम रही। उन्होंने पूरे सीजन में 41 छक्के लगाए जोकि भारतीय बल्लेबाज द्वारा आईपीएल सीजन में लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर था जिन्होंने 2016 सीजन में 38 छक्के लगाए थे। कोहली ने इस सीजन भी 38 छक्के लगाकर अपने इस रिकॉर्ड को बराबर कर लिया है। 

 


शाहरुख ने गंभीर का माथा चूमा
कोलकाता नाइटराइडर्स ने जब तीसरा खिताब जीता तो टीम सह-मालिक शाहरुख खान भावुक नजर आए। उन्होंने जीत के बाद टीम मेंटोर गौतम गंभीर का माथा चूम लिया। कोलकाता इससे पहले 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब जीत चुकी है।

 

 

पंत को मिली स्पेशल जर्सी
ऋषभ पंत दिल्ली के 100 मैच खेलने वाले पहले प्लेयर बने। जयपुर में राजस्थान के खिलाफ मैच में उन्होंने जैसे ही यह उपलब्धि हासिल की, टीम प्रबंधन की ओर से उन्हें 100 नंबर की जर्सी देकर सम्मानित किया गया। पंत ने 2016 में डैब्यू किया था।

 

 

मैदान पर पतंग गिरी
मुंबई और दिल्ली के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में मैच के दौरान पतंग मैदान पर आ गई। तब मुंबई की ओर से रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने पतंग पकड़ी और पंत को पकड़ा दी। पंत भी सुरक्षा कर्मियों के आने से पहले उसे हवा में लहराते दिखे।

 

IPL 2024 Top moments, IPL 2024, MS Dhoni, Hardik pandya, Virat Kohli, आईपीएल 2024 शीर्ष क्षण, आईपीएल 2024, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, विराट कोहली

 


कोहली के 8 हजार रन
आई.पी.एल. इतिहास में विराट कोहली 8 हजार रन बनाने वाले पहले प्लेयर बने। उन्होंने सीजन में 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया। वह बतौर बल्लेबाज 2 सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले पहले भारतीय है। इस सीजन में हर्षल पटेल ने पर्पल कैप जीती।