Sports

खेल डैस्क : धर्मशाला में 12 साल बाद खेलने आए महेंद्र सिंह धोनी के लिए हिमाचल वासी पलकें बिछाए बैठे थे। लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ रविवार को आईपीएल 2024 के तहत हुए मुकाबले वह सबको निराश कर गए। 19वें ओवर में खेलने उतरी धोनी पंजाब के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल की स्लो गेंद को पहचान नहीं आए और पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। धोनी ने आईपीएल इतिहास में धर्मशाला के मैदान पर अपना पहला मुकाबला साल 2010 में खेला था जब उन्होंने पंजाब के खिलाफ महज 29 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए दिए थे। धोनी ने आखिरी ओवर में 2 छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। फिर 2012 में एक बार फिर से वह इस मैदान पर लौटे। उन्होंने 16 गेंदों पर 6 रन बनाए लेकिन इस बार उनकी टीम जीत नहीं सकी थी। अब 12 साल बाद वह एक बार फिर से धर्मशाला लौटे लेकिन वह बढ़िया पारी नहीं खेल पाए और पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए।

 

 

हर्षल पटेल रहते हैं भारी
धोनी का बल्ला तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के खिलाफ चलता नहीं है। आंकड़े देखें जाएं तो वह अब तक हर्षल की 33 गेंदें खेलकर सिर्फ 25 ही रन बना पाए हैं। इस दौरान वह उनसे तीन बार आऊट भी हुए। धोनी ने हर्षल को अब तक दो ही चौके लगाए हैं। हर्षल धोनी का विकेट लेकर बेहद खुश दिखे। उन्होंने पहली पारी के बाद कहा कि यह विकेट सूखा था। मेरे मन में उनके (धोनी) प्रति बहुत सम्मान है इसलिए मेरे विकेट सेलिब्रेशन में यह झलका भी।


6 बार 0 पर आऊट हो चुके धोनी
धोनी 261 मैचों में सिर्फ 6 मौकों पर ही 0 पर आऊट हुए हैं। देखें सूची- 
0 (1) : बनाम राजस्थान, अप्रैल 2010
0 (2) : बनाम दिल्ली, अप्रैल 2010
0 (1) : बनाम मुंबई, मई 2015
0* (2) : बनाम मुंबई, सितंबर 2020
0 (2) : बनाम दिल्ली, अप्रैल 2021
0* (0) : बनाम बेंगलुरु, अप्रैल 2022
0 (1) : बनाम गुजरात, मई 2023
0 (1) : बनाम पंजाब, मई 2024
आंकड़े साफ हैं कि 4 बार गोल्डन डक हुए हैं धोनी। 2 बार वह नाबाद रहे थे। पंजाब के खिलाफ धोनी का प्रदर्शन सधा हुआ रहा है। वह 33 मैचों में लगभग 47 की औसत के साथ 669 रन बना चुके हैं जिसमें 5 अर्धशतक भी शामिल हैं। जबकि उनकी स्ट्राइक रेट 149 के पास है। 


ऐसा रहा मुकाबला
पंजाब ने टॉस जीतकर चेन्नई को बल्लेबाजी दी थी। रहाणे (9) का विकेट जल्द गिरने के बाद ऋतुराज (32) और डेरिल मिशेल (30) ने स्कोर आगे बढ़ाया। मध्यक्रम में रविंद्र जडेजा ने 43 रन बनाकर चेन्नई का स्कोर 167 तक पहुंचाया। इस दौरान चेन्नई की ओर से शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी खाता भी नहीं खोल पाए। पंजाब के लिए राहुल चाहर और हर्षल पटेल ने 3-3 विकेट लिए।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
पंजाब किंग्स
: जॉनी बेयरस्टो, रिले रोसौव, शशांक सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।
चेन्नई सुपर किंग्स : अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, मोइन अली, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, रिचर्ड ग्लीसन, तुषार देशपांडे।