Sports

खेल डैस्क : टीम इंडिया से सुपर 8 में शर्मनाक हार हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की मुसीबत बढ़ गई है। इस बात का आखिरकार कप्तान मिचेल मार्श ने भी जिक्र कर ही दिया। सेंट लुसिया के मैदान पर भारतीय टीम से मिली हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में आए मिचेल मार्श ने अपने भाषण में बांगलादेश क्रिकेट टीम से आगामी मैच में बढ़िया खेल दिखाने का आह्वान किया। मार्श ने मैच पर बात करते हुए कहा कि निराशाजनक माहौल। क्रिकेट के खेल में ऐसा होता है। 40 ओवर के दौरान काफी छोटे-छोटे अंतर होते हैं। भारत बेहतर टीम थी, रोहित एक स्तरीय खिलाड़ी हैं। (हेड और मैक्सवेल की बल्लेबाजी पर) हमें उम्मीद से ज्यादा विश्वास दिया। इस तरह के रन चेज़ में यदि आप इसे 10 प्रति ओवर पर रखते हैं, तो हम खेल में हैं। हालांकि अंत में भारत के गेंदबाज बहुत अच्छे थे। कम ऑन बांग्लादेश (नजरें अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच पर)।

 

इसलिए मार्श ने बढ़ाया बांग्लादेश का हौसला
सुपर8 में ऑस्ट्रेलिया की यह दूसरी हार थी। उन्हें पहले अफगानिस्तान ने भी हरा दिया था। ऑस्ट्रेलिया इस समय 3 मैचों में दो हार के साथ -0.331 की नेट रन रेट से चल रहा है। जबकि अफगानिस्तान की नेट रन रेट -0.650 है। ऑस्ट्रेलिया तभी आगे बढ़ सकता है जब बांग्लादेश की टीम अफगानिस्तान को सुपर 8 के आखिरी मुकाबले में हरा दे। हालांकि अगर बांग्लादेश में सेमीफाइनल की रेस लगानी है तो उसके लिए रास्ते खुले हैं। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ 200 रन बनाने के बाद उन्हें 50 से नीचे स्कोर पर आऊट करना होगा ताकि उनकी नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया से ऊपर चली जाए।

 

 

 

यह भी पढ़ें :- IND vs AFG : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा छक्के, टी20 में भी 200 पूरे

 

 

यह भी पढ़ें :- IND vs AUS : ओपनिंग पर फेल विराट कोहली, विश्व कप में दूसरी बार 0 पर आऊट

 

 

यह भी पढ़ें :- IND vs AUS : रोहित शर्मा ने 11वीं बार जीता ICC टूर्नामेंट में POTM, सबसे तेज फिफ्टी भी ठोकी

 

 

 

 

टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के
30 आयरलैंड बनाम नीदरलैंड, सिलहट 2014
24 ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया, ब्रिजटाउन 2010
24 ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया, ग्रोस आइलेट 2024
22 ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, ग्रोस आइलेट 2010
22 इंग्लैंड बनाम साऊथ अफ्रीका, वानखेड़े 2016
टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 15 छक्के लगाए थे। इनमें सबसे ज्यादा रोहित शर्मा (8) के बल्ले से निकले। सूर्यकुमार और हार्दिक ने भी 2-2 छक्के लगाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से ट्रेविस हेड ने 4 तो कप्तान मार्श ने 2 छक्के लगाए। मैक्सवेल, टिम डेविड और पैट कमिंस ने 1-1 छक्का लगाया।


ऐसा रहा मुकाबला 
मैच में रोहित शर्मा ने 41 गेंदों पर 92, सूर्यकुमार यादव ने 31, शिवम दुबे ने 28 और हार्दिक पांड्या ने 27 रन बनाकर स्कोर 205 तक पहुंचाया था। जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से ट्रेविस हेड ने 76 तो मिचेल मार्श ने 37 रन जरूर बनाए लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए। ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर 181 रन ही बनाए और 24 रन से मुकाबला गंवा दिया।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया :
ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।