Sports

नई दिल्ली : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान दक्षिण अफ्रीकी बॉलरों की खूब धुनाई हुई। भारतीय बल्लेबाजों ने द. अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के अलावा स्पिनरों को भी जमकर पीटा। इस सीरीज के दौरान दक्षिण अफ्रीका के डेन पेडेट भी क्रिकेट जगत का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा गए। यह रिकॉर्ड था सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के खाने का। देखें रिकॉर्ड-
इन गेंदबाजों को पड़े सबसे ज्यादा छक्के
20 डेन पेडेट
16 केशव महाराज
11 रविंद्र जडेजा
5 रविचंद्रन अश्विन / जी लिंडे
3 एस मुथुस्वामी
2 लुंगी एनजीडी / एस नदीम
1 एनरिक नॉरजे
श्रृंखला में 65 छक्के लगे

रोहित ने ली खूब खबर
डेन पेडेट की सबसे ज्यादा धुनाई भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने की। उन्होंने डेन की गेंदों पर सबसे ज्यादा 11 छक्के उड़ाए। देखें रिकॉर्ड-
11 - डेन पेडेट 
 5 - केशव महाराज
 2 - लुंगी एनजीडी
 1 - एनरिक नॉर्टजे

बता दें कि 29 साल के डेन पेडेट दक्षिण अफ्रीका के लिए फस्र्ट क्लास क्रिकेट में खासा सफल रहे हैं। डेन अब तक खेले गए 112 फस्र्ट क्लास मुकाबलों में 400 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले गए 9 टेस्ट में उनके नाम पर 26 विकेट दर्ज हैं। भारत के खिलाफ वह महज दो टेस्ट मैच ही खेले। इसमें विकेट तो उन्हें दो ही मिले लेकिन उन्होंने इन विकेटों के लिए 310 रन लुटा दिए।