Sports

खेल डैस्क : भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने एक दोस्त का बर्थडे मनाते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 42 वर्षीय धोनी बनियान पहने दिख रहे हैं। उनका दोस्त केक काटता है और इस दौरान धोनी सेलिब्रेशन मनाते हुए दिखते हैं। वीडियो में दिखता है कि धोनी किस तरह बर्थडे के लिए उत्सुक होते हैं और खास तौर पर केक के लिए उनका प्यार देखते ही बनता है। धोनी की बीते दिनों भी सोशल मीडिया पर अपने एक दोस्त का बर्थडे मनाते की वीडियो बाहर आई थी जो बताती है कि धोनी अपने दोस्तों की खुशियों में शरीक होना कभी नहीं भूलते। देखिए वीडियो-

 

 

 

चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में घोषणा की कि उन्होंने अगले सीजन के लिए महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को बरकरार रखा है, जो संकेत देता है कि सीएसके कप्तान आईपीएल 2024 (IPL 2024) खेल सकते हैं। धोनी ने चेन्नई को 5 बार आईपीएल खिताब दिलाया है। बीते सीजन के दौरान ऐसा लग रहा था कि धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है लेकिन ऐसा नहीं हुआ, धोनी ने खिताब जीता और प्रशंसकों से एक और साल मांगा। अब उम्मीद है कि धोनी जब तक फिट रहेंगे वह सीएसके के साथ जुड़े रहेंगे।
 

बता दें कि धोनी यंग प्लेयर्स के लिए मोटिवेशन का काम करते हैं। चेन्नई के खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ ने रायपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद धोनी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीएसके में अपने पूरे समय के दौरान मैंने जो चीजें सीखीं उनमें से एक यह थी कि माही भाई परिस्थितियों को समझने और यह जानने में हमेशा बहुत अच्छे होते हैं कि खेल कैसे खेला जाएगा। और वह मूल रूप से यह विचार व्यक्त करते हैं कि आपको एक टीम स्कोर खोजना चाहिए।