Sports

नई दिल्ली ( निकलेश जैन ) विश्व शतरंज संघ नें मार्च माह की विश्व शतरंज रैंकिंग जारी कर दी है । पुरुष और महिला दोनों ही वर्ग में भारत के एक एक खिलाड़ी शीर्ष 10 में शामिल है । पुरुष वर्ग में हमेशा की तरह विश्वनाथन आनंद तो महिला वर्ग मे कोनेरु हम्पी छठे स्थान पर है । 49 साल के विश्वनाथन आनंद युवाओं से भरे विश्व टॉप 10 में उम्र को एक नंबर बताते नजर आते है । 

पुरुष वर्ग में बात करे तो नॉर्वे के मौजूदा विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें 7 अंको का सुधार करते हुए इसे 2845 तक पहुंचा दिया है जबकि अब दूसरे स्थान पर काबिज अमेरिका के फबियानों करूआना 2828 अंको के साथ उनसे 17 अंको के फासले पर है । 2812 अंक के तीसरे स्थान पर चीन के डींग लीरेंन ,2797 अंक के साथ नीदरलैंड के अनीश गिरि चौंथे  , 2790 अंको के साथ अजरबैजान के ममेद्यारोव पांचवे  ,2779 अंको के साथ भारत के विश्वानाथन आनंद छठे  ,2775 अंको के साथ फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव सातवे ,2771 अंको के साथ रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीशचुक और इयान नेपोमनियची आठवे और नौवे तो 2762 अंक के साथ अमेरिका के वेसली सो दसवें स्थान पर है । 

Rank Name Title Country Rating Games B-Year
 1  Carlsen, Magnus  g  NOR  2845  0  1990
 2  Caruana, Fabiano  g  USA  2828  0  1992
 3  Ding, Liren  g  CHN  2812  0  1992
 4  Giri, Anish  g  NED  2797  0  1994
 5  Mamedyarov, Shakhriyar  g  AZE  2790  0  1985
 6  Anand, Viswanathan  g  IND  2779  0  1969
 7  Vachier-Lagrave, Maxime  g  FRA  2775  10  1990
 8  Grischuk, Alexander  g  RUS  2771  0  1983
 9  Nepomniachtchi, Ian  g  RUS  2771  0  1990
 10  So, Wesley  g  USA  2762  10  1993

 

शीर्ष 100 में अन्य भारतीय खिलाड़ियों में 2730अंको के साथ पेंटाला हरिकृष्णा 26 वे स्थान पर , 2711 अंको के साथ विदित गुजराती 34वे स्थान पर ,2683 अंको के साथ अधिबन भास्करन 58वे , 2678 अंको के साथ कृष्णन शशिकिरण 66 वे ,

महिला वर्ग में चीन का दबदबा कायम है और चीन की हाउ ईफ़ान 2662 अंक के साथ पहले तो मौजूदा विश्व चैम्पियन जु वेंजून 2580 अंको के साथ दूसरे स्थान पर कायम है । उक्रेन की मारिया मुज़्यचुक (2560) तीसरे ,रूस की लगनों काटेरयना (2559) चौंथे ,उक्रेन की अन्ना मुज्यचुक (2555) पांचवे , भारत की कोनेरु हम्पी ( 2549 ) छठे ,रूस की अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टिनियुक (2545) सातवे तो गुनिना वालेंटिना (2515) आठवे ,जॉर्जिया की नाना दगनिडजे (2513) नौवे तो चीन की तान ज़्होंगयी ( 2513 ) दसवें स्थान पर है ।

Rank Name Title Country Rating Games B-Year
 1  Hou, Yifan  g  CHN  2662  0  1994
 2  Ju, Wenjun  g  CHN  2580  10  1991
 3  Muzychuk, Mariya  g  UKR  2560  9  1992
 4  Lagno, Kateryna  g  RUS  2559  9  1989
 5  Muzychuk, Anna  g  UKR  2555  10  1990
 6  Koneru, Humpy  g  IND  2549  10  1987
 7  Kosteniuk, Alexandra  g  RUS  2545  9  1984
 8  Gunina, Valentina  g  RUS  2515  19  1989
 9  Dzagnidze, Nana  g  GEO  2513  9  1987
 10  Tan, Zhongyi  g  CHN  2513  9  1991
 11  Goryachkina, Aleksandra  g  RUS  2504  9  1998
 12  Stefanova, Antoaneta  g  BUL  2493  11  1979
 13  Zhao, Xue  g  CHN  2485  0  1985
 14  Harika, Dronavalli  g  IND  2483  19  1991
 15  Khademalsharieh, Sarasadat  m  IRI  2482  9  1997

 

शीर्ष 100 में भारतीय महिला खिलाड़ियों में हरिका द्रोणावल्ली (2483) अंको के साथ 14 वे स्थान पर है ,सौम्या स्वामीनाथन (2401 ) तो तनिया सचदेव (2400) 62वे और 63 वे स्थान पर है ।