Sports

खेल डैस्क : श्रीलंकाई टीम ने लंदन के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया तीसरा टेस्ट मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। श्रीलंका के लिए जीत दर्ज करने में सबसे बड़े शिल्पकार पाथुम निसांका (Pathum Nissanka) रहे जिन्होंने दूसरी पारी में शतक लगाकर श्रीलंका की ऐतिहासिक जीत तय कर दी। पाथुम निसांका ने 124 गेंदों पर 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 127 रन बनाए। श्रीलंका को दूसरी पारी में 219 रन का टारगेट मिला था जिसे श्रीलंका ने 40.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

 

 

इंग्लैंड पहली पारी : 325-10 (69.1 ओवर)
इंग्लैंड को बेन डंकेट और कप्तान ओली पोप ने मजबूत शुरूआत दी। डंकेट ने 79 गेंदों पर 86 तो ओली पोप ने अपने करियर का 7वां शतक (156 गेंदों पर 154 रन, 19 चौके और 2 छक्के) जड़ा। इसके बाद जो रूट 13, हैरी ब्रूक 19, जेमी स्मिथ 16 तो क्रिस वोक्स 2 पर आऊट हो गए। श्रीलंकाई स्पिनर मिलान रत्थानयके ने 56 रन देकर 3 विकेट लीं।

 

श्रीलंका पहली पारी : 263-10 (61.2 ओवर)
पाथुम निसांका ने श्रीलंका को अच्छी शुरूआत दिलाते हुए 51 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 64 रन जड़े लेकिन टॉप बल्लेबाज करुणारत्ने, कुशल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज और चांडीमल बढ़ा स्कोर नहीं बना पाए। मध्यक्रम में कप्तान धनंजय डीसिल्वा ने 111 गेंदों पर 69 तो कुमांदु मेंडिस ने 91 गेंदों पर 64 रन बनाकर स्कोर 263 तक पहुंचाया। जोश हाल ने 53 रन देकर 3 तो ओली स्टोन ने 35 रन देकर 3 विकेट लीं।

 

ENG vs SL, Pathum Nissanka, England vs Sri lanka 3rd Test, cricket news, sports, इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, पथुम निसांका, इंग्लैंड बनाम श्रीलंका तीसरा टेस्ट, क्रिकेट समाचार, खेल


इंग्लैंड दूसरी पारी : 156-10 (34 ओवर)
इंग्लैंड दूसरी पारी में अच्छी शुरूआत नहीं कर पाया। डेकेट 7, ओली पोप 7, रूट 12 तो हैरी ब्रूक 3 ही रन बना पाए। मध्यक्रम में जेमी स्मिथ ने 50 गेंदों पर 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 67 रन बनाकर स्कोर 156 तक पहुंचाया। श्रीलंकाई गेंदबाज लिहारु कुमारा ने 21 रन देकर 4 विकेट लीं।

 

श्रीलंका दूसरी पारी : 214-2 (40 ओवर)
श्रीलंका को जीत के लिए 219 रन का लक्ष्य मिला। ओपनर करुणारत्ने (8) के जल्द आऊट होने के कारण कुसल मेंडिस ने 39 रन बनाकर ओपनर पाथुम निसांका का साथ दिया। निसांका (127 रन) इस दौरान शानदार लय में दिखे और 100 की स्ट्राइक बरकरार रखते हुए शतक लगाया। एंजेले मैथ्यूज ने उनका बाखूबी साथ दिया जिसतके चलते श्रीलंका ने 41वें ओवर में ही 8 विकेट से मैच जीत लिया। 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
श्रीलंका : पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असिथा फर्नांडो।
इंग्लैंड : डैनियल लॉरेंस, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, ओली स्टोन, जोश हल, शोएब बशीर।