नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो पर पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) के साथ एक पुरानी वीडियो शेयर की है जिसे एक ही घंटे में 13.5 लाख से ज्यादा व्यू मिल गए। यह वीडियो एक एड कंपेन से पहले की दिखाई देती है जिसमें साक्षी धोनी के साथ बैठी हुई है। साक्षी के हाथ में एक कागज है जिस पर एड कंपेन के डायलॉग लिखे हुए हैं। साक्षी बमुश्किल ही इसे पढ़ पाती है।
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी का फनी वीडियो
साक्षी की डायलॉग डिलिवरी में बार-बार गड़बड़ी करना सबको हंसा जाता है। और तो और साथ बैठे धोनी भी इस मौके पर पत्नी साक्षी की खिंचाई करने से पीछे नहीं हटते। धोनी कहते सुनते हैं- देखकर नहीं पढ़ पा रही हो डिलिवर कैसे करोगी। साक्षी इस दौरान मुस्कराने लगती है। साक्षी इसके बाद फिर से डायलॉग याद करने लगती है। देखें वीडियो-
महेंद्र सिंह धोनी कब खेलेंगे क्रिकेट
बता दें कि क्रिकेट विश्व कप के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। विश्व कप के बाद वह आर्मी ड्यूटी पर चले गए थे। इसके बाद विंडीज दौरे के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई घरेलू सीरीज में भी वह शामिल नहीं हुए। टीम इंडिया प्रबंधन भी उनकी वापसी को लेकर पूरी तरह से रुख स्पष्ट नहीं कर रहा है। बहरहाल, उम्मीद है कि धोनी को न्यूजीलैंड टूर पर चुना जा सकता है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर वह आईपीएल में ही खेलते नजर आएंगे।