Sports

नई दिल्ली : साऊथ अफ्रीका के खिलाफ जब भारतीय टीम ने रांची में खेला गया तीसरा और आखिरी टेस्ट जीता तो भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए महेंद्र सिंह धोनी भी पहुंचे हुए थे। धोनी ने टीम के खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाने के साथ नवोदित क्रिकेटरों को भी महत्वपूर्ण टिप्स दिए। लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा हुई महेंद्र सिंह धोनी द्वारा पहनी गई पैंट की। जानकारों के मुताबिक धोनी ने जो पैंट पहन रखी थी उसकी बाजार में कीमत करीब सवा लाख रुपए है।

ब्लैक टीशर्ट संग वाइट कॉटन पैंट्स

Dhoni came to meet Team India wearing one and a quarter million pant
बीसीसीआई ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें धोनी टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में खड़े नजर आ रहे हैं। उनके साथ झारखंड के लोकल बॉय शाहबाज नदीम भी हैं, जिन्हें वह कुछ टिप्स देते हुए दिखते हैं। इस तस्वीर में क्रिकेट फैंस का धोनी की यह पैंट साफ तौर पर देखने को मिल जाएगी। 

इटालियन ब्रैंड की पहनी थी पैंट

Dhoni came to meet Team India wearing one and a quarter million pant
धोनी यहां ब्लैक कॉलर वाली प्लेन टीशर्ट और व्हाइट कलर की कॉटन पैंट पहनकर आए थे। धोनी की यह पैंट इटालियन ब्रैंड वरसाचे की है। गोल्ड टोन वाली मेडूसा लोगो ट्रैक पैंट की कीमत 1588 डॉलर्स यानी करीब 1 लाख 13 हजार रुपए है।

Sports

बता दें कि धोनी ही नहीं बल्कि टीम इंडिया के बाकी क्रिकेटर भी महंगी चीजें लेने के कारण जाने जाते हैं। अभी बीते दिनों ही हार्दिक पांड्या करीब 80 लाख रुपए की घड़ी तब पहने नजर आए थे जब वह लंदन में अपनी पीठ का इलाज करवा रहे थे।