Sports

स्पोर्ट्स डैस्क : आईपीएल 2023 के पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने फैंस का उस समय दिल जीत लिया, जब एक दनदनाता छक्का लगाया।  गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 7 विकेट खोकर 178 रन बना दिए। इस दाैरान धोनी ने 8वें नंबर पर उतरते हुए 7 गेंदों में नाबाद 14 रन बनाए, जिसमें 1 चाैका व 1 छक्का शामिल रहा। लेकिन धोनी ने जो छक्का लगाया, उसने फैंस का दिल जीत लिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर मजेदार रिएक्शन आए। 

धोनी ने पारी के आखिरी ओवर में जोशुआ लिटल के ओवर की तीसरी गेंद पर डीप स्क्वायड की ओर छक्का जड़ा। उनके इस छक्के को देख 1 लाख 15 हजार दर्शकों की आवाज व तालियां चारों ओर से गूंज उठीं। उनके छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। वहीं ट्विटर पर फैंस धोनी के ऊपर प्यार लुटाते नजर आए रहे। 

मैच की बात करें तो चेन्नई सुपरकिंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ सात विकेट पर 178 रन बनाए। सुपरकिंग्स की तरफ से रुतुराज गायकवाड़ ने 92 रन की पारी खेली। गुजरात की ओर से राशिद खान, मोहम्मद शमी और अल्जारी जोसेफ ने दो-दो विकेट चटकाए।