Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के कारण विश्व भर में लाॅकडाउन है और आम लोगों सहित खिलाड़ी भी घर में कैद हैं। ऐसे में खिलाड़ी खुद को फिट रखने की कोशिश कर रहे हैं और अपने फिटनेस वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में दिग्गज फुटबाॅलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी गर्लफ्रेंड और माॅडल जार्जिना रोड्रिग्ज के साथ वर्कआउट करते नजर आए। 

रोनाल्डो ने इसका वीडियो शेयर किया है जिसमें पहले उनकी गर्लफ्रेंड दौड़ लगाती है और इसके बाद रोनाल्डो दौड़ लगाते हैं। रोनाल्डो और अपनी गर्लफ्रेंड ने खुद इस वीडियो को रिकाॅर्ड किया है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। कई लोग रोनाल्डो की रफ्तार देखकर भी हैरान हैं। उनके इस वीडियो को 3.3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है जबकि हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। इससे पहले भी रोनाल्डो कई वीडियोज और फोटोज शेयर कर चुके हैं जिसमें वह फिटनेस और अपनी फैमिली के साथ समय बिताते नजर आए। 

 

गौर हो कि कोरोना वायरस के कारण विश्व भर में करीब 90 हजार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 15 लाख और 33 हजार से ज्यादा लोग इसकी चपेट में हैं। भारत की बात की जाए तो लगातार मामले सामने आ रहे हैं। भारत में 6,237 लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में हैं और 186 लोगों की मौत हो चुकी है।