Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल के साथ सगाई की घोषणा कर दी है। रविवार को शॉ ने सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरें साझा करते हुए अपने फैंस को यह खुशखबरी दी। सगाई की तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गईं और क्रिकेट फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज ने भी उन्हें बधाई दी। शॉ ने भावुक कैप्शन के साथ अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत का जिक्र किया, जिसने उनके फॉलोअर्स के बीच खास उत्साह पैदा कर दिया। 

सोशल मीडिया पर शेयर की सगाई की तस्वीरें

Prithvi Shaw ने इंस्टाग्राम पर सगाई की छोटी सी सेरेमनी की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे और परिवार के करीबी लोग भी समारोह में शामिल दिखाई दिए। तस्वीरों के साथ शॉ ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। उन्होंने लिखा कि मैदान पर छक्के लगाने से लेकर जिंदगी की पारी साथ खेलने तक, आकृति उनके लिए एक परफेक्ट पार्टनर हैं। पोस्ट सामने आने के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की झड़ी लगा दी। कई क्रिकेट प्रेमियों और सोशल मीडिया यूजर्स ने इस जोड़ी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कौन हैं आकृति अग्रवाल

शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल एक एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्हें पहले भी कई मौकों पर शॉ के साथ देखा गया है। दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा होती रहती थी। 2 मई 2003 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जन्मीं आकृति अग्रवाल अपने परिवार के साथ छोटी उम्र में ही मुंबई आ गई थीं। उन्होंने मुंबई के निर्मला मेमोरियल फाउंडेशन कॉलेज से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट की है। सोशल मीडिया स्टार बनने के साथ ही आकृति फिल्मों में भी आ चुकी हैं। जनवरी में उनकी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म त्रिमुखा रिलीज हुई थी. फिल्म में सनी लियोनी लीड रोल में थीं। सगाई की घोषणा के बाद यह रिश्ता अब आधिकारिक रूप से सार्वजनिक हो गया है, जिससे शॉ के फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है।

 

अर्जुन तेंदुलकर की शादी के बाद आई खुशखबरी

शॉ की सगाई की खबर ऐसे समय आई है जब हाल ही में उनके बचपन के दोस्त Arjun Tendulkar ने भी शादी की है।क्रिकेटर Sachin Tendulkar के बेटे अर्जुन ने इसी सप्ताह की शुरुआत में सानिया चंडोक के साथ शादी की थी। ऐसे में शॉ की सगाई की खबर ने क्रिकेट जगत में एक और खुशी का माहौल बना दिया।

IPL में वापसी पर रहेगा फोकस

सगाई के जश्न के बाद पृथ्वी शॉ जल्द ही अपना ध्यान क्रिकेट की ओर केंद्रित करेंगे। वह आगामी सीजन में Indian Premier League में Delhi Capitals की ओर से खेलते नजर आएंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें ऑक्शन में 75 लाख रुपये में खरीदा है। हालांकि टीम की प्लेइंग इलेवन में उन्हें नियमित जगह मिलती है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।

IPL करियर और वापसी की कोशिश

पृथ्वी शॉ ने 2018 में आईपीएल में डेब्यू किया था और तब से वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते आए हैं। अब तक खेले गए 79 मैचों में उन्होंने लगभग 24 के औसत और 147.46 के स्ट्राइक रेट से 1,892 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 14 अर्धशतक भी दर्ज हैं। हालांकि पिछले कुछ सीजन में खराब फॉर्म के कारण उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यही वजह रही कि आईपीएल 2025 के ऑक्शन में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था।

घरेलू क्रिकेट से वापसी के संकेत

हाल के समय में शॉ ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए वापसी के संकेत दिए हैं। महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए उन्होंने बेहतर फॉर्म दिखाई, जिससे उन्हें एक बार फिर आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने में मदद मिली। अब शॉ की कोशिश होगी कि वह इस मौके का पूरा फायदा उठाएं और आईपीएल में अपनी पुरानी लय हासिल करें। उनकी निजी जिंदगी में आई यह नई खुशखबरी भी उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती है। 
 

NO Such Result Found