स्पोर्ट्स डेस्क: टीम इंडिया की युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनश्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। जहां उनका एक नया वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रही है। बता दें, धनश्री का यूट्यूब चैनल भी बेहद फेमस है और उनके 1.5 मिलियन से ज्यादा फाॅलोअर्स हैं। वहीं धनश्री इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं और इंस्टा पर उनके करीब 6 लाख फाॅलोअर्स हैं।
दरअसल, धनश्री ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपना एक नया वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'जुल्फ घनेरी शाम है क्या... तो बनाओ कौन सा शैम्पू।' बता दें इस वीडियो में धन बाॅलीवुड का मशहूर गाना तक जहां में सुबह शाम है तब तक मेरे नाम तू गाने पर क्यूट अंदाज में नजर आ रही है।इस सवाल पर उनके फैन्स द्वारा धनश्री को काफी जवाब मिले हैं। वही उनके होंने वाले पति युजवेंद्र चहल ने कमेंट करते हुए लिखा- 'ऑप्शन कहां हैं।' जिसके बाद फैंस ने उनकी इस वीडियो के ऊपर कमेंट करके खूब मजे लिए।
गौरतलब है कि चहल और धनश्री ने पिछले महीने रोका किया था और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थी। धनश्री एक डाॅक्टर होने के साथ-साथ कोरियोग्राफर भी हैं। इसी के साथ ही वह यूट्यूबर भी हैं और मुंबई स्थित एक डांस अकादमी भी चलाती हैं। चहल और धनश्री की सगाई 9 अगस्त को हुई थी और दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए फोटोज शेयर कर ये जानकारी अपने फैंस को दी थी।वही वह इंटरेनट पर अपने नए वीडियो से फैंस का मनोरंजन करने में लगी रहती है।