Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : ऑस्ट्रेलियाई टीम को आखिरकार क्रिकेट विश्व कप 2023 में अपनी पहली जीत का स्वाद लखनऊ के मैदान पर चखने को मिला। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को क्रिकेट के तीनों विभागों में मात दे दी। हालांकि श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए  पथुम निसांका (61) और कुसल परेरा (78) की बदौलत अच्छी शुरूआत की थी। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने श्रीलंका को मध्यक्रम बुरी तरह चकनाचूर कर दिया और टीम को 209 रन पर ही रोक दिया।

जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भले ही डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ का विकेट जल्द गंवा दिया। लेकिन मिचेल मार्श ने 52, मार्नेस लाबुछेन ने 40 तो जोश इंगलिश ने 58 रन बनाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। अंत में ग्लेन मैक्सवेल ने क्रीज पर आकर बड़े शॉट लगाए और टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी।


 

यह भी पढ़ें:-  Cricket World Cup : ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका मैच में चली आंधी, होर्डिंग दर्शकों पर गिरे, खेल रोका गया

यह भी पढ़ें:-  AUS vs SL : एडम जंपा ने बराबर किया शेन वॉर्न का बड़ा रिकॉर्ड, यूं दिखाया ऊंगलियों का जादू

 

 

इससे पहले श्रीलंका ने अच्छी शुरूआत की और पहले विकेट के 125 रन की साझेदारी की। कुसल परेरा और पथुम निसांका के बीच साझेदारी पेट कमिंस की 22वें ओवर की चौथी गेंद पर टूटी जब निसांका वार्नर के हाथों कैच आउट हो गए। निसांका ने 67 गेंदों पर 61 रन बनाए जिसमें 8 चौके भी शामिल थे। टीम अभी इससे उभरी नहीं थी कि कुसल परेरा 27वें ओवर की दूसरी गेंद पर कमिंस के हाथों बोल्ड हो गए। वह गेंद को पढ़ नहीं पाए और गेंद विकेट्स से जा लगी। उन्होंने 82 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 78 रन बनाए। 28वें ओवर की अंतिम गेंद पर जम्पा ने कुसल मेंडिस (9) को वार्नर के हाथों कैच आउट करवाया जो क्रीज पर पांव जमाने की कोशिश में थे। सदीरा समरविक्रमा (8) को 30वें ओवर की पहली गेंद पर जम्पा ने एलबीडब्ल्यू किया। 

बारिश के कारण मैच कुछ देर के लिए रूका और शुरू होने के बाद धनंजय डी सिल्वा (7) स्टार्क के हाथों 33वें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ड हुए। इसके बाद डुनिथ वेललेज (2) को रन आउट होना पड़ा। 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर जम्पा ने चमिका करुणारत्ने () को एलबीडब्ल्यू किया। महेश थीक्षणा (0) जम्पा की 40वें ओवर की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। यह जम्पा का तीसरा एलबीडब्ल्यू और कुल चौथा विकेट था। स्टार्क ने लाहिरु कुमारा (4) को 41वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड किया। 

 

यह भी पढ़ें:-  AUS vs SL : बारिश आई तो David Warner ने ग्राउंड्समैन बनकर बिछाए कवर, वीडियो जीत रही दिल

यह भी पढ़ें:- AUS vs SL, CWC 23 : कुसल परेरा को दो बार मिला 'जीवनदान', स्टार्क ने चेतावनी देकर छोड़ा

 

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर और मिचेल मार्श ने आक्रमक शुरूआत करने की कोशिश की लेकिन वार्नर 6 गेंदों पर 11 रन बनाकर आऊट हो गए। इसी ओवर में स्टीव स्मिथ भी बिना रन बनाए पवेलियन लौट गए। मिचेल मार्श ने 51 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 52 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई पारी को लबुछेन और जोश इंगलिस ने संभाला। लबुछेन ने 60 गेंदों पर 40 रन बनाकर दिलशान मधुशंका के हाथों विकेट गंवाई। दिलशान ने ही वार्नर और मधुशंका को पवेलियन की राह दिखाई थी। 

मध्यक्रम बल्लेबाज जोश इंगलिस ने इसके बाद एक छोर संभाला और लगातार रन बनाए। उन्होंने वालेगेले की गेंद पर आऊट होने से पहले 59 गेंदों पर 5 चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाए। इसके बाद आए ऑस्ट्रेलियाई ऑलराऊंडर ग्लेन मैक्सवेल ने पिछली विफलताओं को भुलाते हुए ताबड़तोड़ शॉट लगाए। मैक्सवेल का मार्केस स्टोइनिस ने भी बाखूबी साथ दिया और टीम को 35 ओवर में ही जीत दिला दी। मैक्स्वेल ने 00 तो स्टोइनिस ने 10 रन बनाए। 
 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया : मिचेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (सी), एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

श्रीलंका : पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका