Sports

खेल डैस्क : लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले गए क्रिकेट विश्व कप 2023 (Cricket World Cup 2023) के तहत मैच को बारिश के कारण रोक देना पड़ा। इस दौरान डेविड वार्नर (David Warner) ग्राउंड्समैन की भूमिका निभाते हुए नजर आए। 36 वर्षीय वार्नर ने इससे पहले श्रीलंका के पथुम निसांका और कुसल मेंडिस को भी कैच आऊट किया था। श्रीलंका का स्कोर जब 32.1 ओवर में 178/4 था, तभी बारिश आ गई। तब क्रीज पर चैरिथ असलांका के साथ धनंजय डी सिल्वा बने हुए थे।

 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इस दौरान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की जिसमें डेविड वॉर्नर ग्राऊंड्समैन की मदद करते दिख रहे हैं। उन्होंने मैदानकर्मियों के साथ ग्राऊंड को कवर किया। देखें वीडियो-

 


बता दें कि श्रीलंका के नियमित कप्तान दासुन शनाका चोट के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर कुसल मेंडिस को कप्तान बनाया गया है। शनाका की वापसी को समय लग सकता है ऐसे में मेंडिस को ही यह जिम्मेदारी निभाई होगी। वहीं, प्लेइंग 11 की बात करें तो इसमें चमिका करुणारत्ने और लाहिरू कुमारा ने दासुन शानका और मथीशा पथिराना की जगह ली। पथिराना विश्व कप में चमत्कारिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

 

मैच की बात करें तो श्रीलंका ने पथुम निसांका और कुसल परेरा की बदौलत पहले विकेट के लिए 125 रन जोड़े थे। निसांका (67 गेंदों पर 61) और परेरा (82 गेंदों पर 78) ने अच्छी शुरूआत दी। लेकिन इनकी विकेट गिरते ही श्रीलंकाई टीम लड़खड़ा गई। पिछले मुकाबले में बड़ा शतक लगाने वाले कुसल मेंडिस महज 9 रन बनाकर आऊट हो गए। इसके बाद श्रीलंकाई टीम संभल नहीं पाई और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मजबूत स्कोर खड़ा करने में विफल रह गई।  

 

दोनों टीमें की प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया :
मिशेल मार्श, डेविड वार्नर, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
श्रीलंका : पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका।