Sports

खेल डैस्क : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने शनिवार को माउंट माउंगानुई के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। स्टोक्स ने 31 रनों की पारी खेली और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ा। मैकुलम ने टेस्ट फॉर्मेट में 107 छक्के लगाए हैं। 

 

बाएं हाथ के बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 108वें छक्के के लिए कीवी सीमर स्कॉट कुगलेइजन की गेंद को सीमा रेेखा के बाहर पहुंचाया। उन्होंने स्पिनर माइकल ब्रेसवेल को स्टंप आउट करने से पहले एक और छक्का लगाया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट 100 छक्कों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। इसके बाद वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (98) और दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस (97) का नाम आता है।

 

मैच की बात करें तो स्टुअर्ट ब्रॉड की कातिलाना गेंदबाजी के कारण इंगलैंड क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड से पहला टेस्ट जीतने के कगार पर पहुंच गया है। ब्रॉड ने दूसरी पारी में खेलने आई न्यूजीलैंड के 63 रन पर ही पांच विकेट गिरा दिए। ब्रॉड ने कुल 4 विकेट लिए जोकि कीवी बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड कर हासिल किए। न्यूजीलैंड अभी भी 331 रन से पीछे हैं। उम्मीद है कि इंगलैंड इस टेस्ट में जल्द जीत दर्ज कर लेगा।