Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) विश्व कप के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे है। हालांकि क्रिकेट से दूर चल रहे धोनी सोशल मीडिया पर अकसर सुर्खियों में बने रहे है। लेकिन क्या आपको बता है धोनी के अलावा उनकी बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) भी सोशल मीडिया पर स्टार है। जी हां, आपने सही सुना। बता दें, धोनी की बेटी जीवा का इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल है। जिसमें जीवा ने सुरीली आवाज में एक कृष्ण भजन गा रही है।

जीवा धोनी का गाना गाते हुए वीडियो 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Singing mode !

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on Dec 23, 2019 at 2:57am PST

दरअसल, जीवा धोनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से इस वीडियो को शेयर किया गया है और साथ ही लिखा गया है Singing mode!... आपको बता दें कि इस वीडियो में धोनी की रानी जीवा मलयालम भाषा में एक कृष्ण भजन गा रही हैं। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक फैंस ने लिखा जीवा को भी अपने पिता की तरह ही सिंगिंग टैलेंट मिला है। 

महेंद्र सिंह धोनी की गाना गाते हुए वीडियो 

PunjabKesari, ms dhoni images, dhoni photos, dhoni hd images, धोनी फोटो
गौरतलब है कि इससे पहले भी धोनी भी इस तरह कई बार सोशल मीडिया पर उनकी सिंगिंग का वीडियो भी खूब वायरल हो चुका है। जिसमें वह जब कोई बात बिगड़ जाए गाना गा रहे थे। यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आया था। बता दें कि इसके अलावा भी धोनी का श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यों की टीम का हिस्सा भी नहीं है। जिसके बाद एक बार फिर से उनके फैंस काफी निराश हुए है।