Sports

स्पोर्ट्स डेस्क:  कैप्टन कूल के नाम से भारतीय टीम के  पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के संन्यास को लेकर कयास तो पिछले कई महाने से लगाए जा रहे हैं। वही क्रिकेट से दूर चल रहे माही से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है, जहां सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा हैं जहां धोनी किसी पार्टी मेें गाना गाते हुए नजर आए। जिस पर फैंस भी जमकर पसंद और कमेंट कर रहे हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी के गाना गाने की वीडियो 

PunjabKesari, ms dhoni images, dhoni photos, dhoni hd images
दरअसल, हुआ ऐसा कि धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) ने कुछ दिन पहले रांची स्थित अपने घर पर कुछ करीबी दोस्तों के लिए एक स्पेशल पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड और टीवी जगत कुछ नामी लोग शामिल थे। इस पार्टी जो वीडियो सामने आया उसमें माही, उनका एक दोस्त नजर आ रहा है। धोनी का ये अंदाज लोगों को इसलिए पसंद आ रहा है कि धोनी गाना गाते समय बिल्कुल भी सुर में नहीं नजर आए। जो खिलाड़ी क्रिकेट फील्ड में अपने परफेक्शन और फिनिशिंग के लिए पहचाना जाता है, वो सुर-ताल की दुनिया में बिल्कुल लय में नहीं दिखा। खैर फैंस धोनी के इस अंदाज को भी खूब पसंद कर रहे हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में वापसी कब करेंगे 

PunjabKesari, ms dhoni images, dhoni photos, dhoni hd images
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले जब किसी कार्यक्राम पर धोनी से पुछा गया कि आप कब क्रिकेट में वापसी कर रहे हो तो इसमें माही ने कहा था कि आप जनवरी 2020 तक इंतजार कीजिए। जिसके बाद क्रिकेट के गलियारों में इस बात की जमकर चर्चा होने लग गई थी। वही माही ने अपने फैंस का भी इंतजार हो बढ़ा दिया है।