स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 का 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 5 अप्रैल को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछला मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरी हुई है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन की पहली जीत की तलाश में है। दोनों टीमों की फॉर्म अलग-अलग है, ऐसे में यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने की उम्मीद है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
मुकाबले: 6
SRH जीता: 4
LSG जीता: 2
हालांकि पिछले 3 मुकाबलों में हैदराबाद ने 2 मैच जीते हैं। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर दोनों टीमों के बीच 1-1 की बराबरी है। इस मुकाबले में सबसे ज्यादा रन Nicholas Pooran ने बनाए हैं, जो इस टीम के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रखते हैं।
पिच रिपोर्ट और मौसम
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। यहां गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है और बड़े स्कोर बनते हैं। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाज हावी हो जाते हैं। इस मैच में 200 से ज्यादा का स्कोर देखने को मिल सकता है। मौसम की बात करें तो मैच के दौरान बारिश की संभावना भी है और आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।
पैट कमिंस इस मैच में भी नहीं खेलेंगे
सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस इस मैच में नहीं खेलेंगे और उनकी जगह ईशान किशन टीम की कप्तानी कर सकते हैं। हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। वहीं लखनऊ के लिए निकोलस पूरन, मिचेल मार्श और ऋषभ पंत अहम खिलाड़ी होंगे। यह मैच काफी हद तक टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी पर निर्भर करेगा।
संभावित प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, सलील अरोड़ा, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे।
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG): मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, आवेश खान/मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी।