Sports

नई दिल्ली : गुरुवार को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ भारत के दूसरे ग्रुप मुकाबले में अभिषेक शर्मा के खेलने पर भारतीय टीम प्रबंधन मैच से पहले फैसला लेगा। भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉफ्रेंस में बताया कि अभिषेक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। तिलक ने कहा, 'अभिषेक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उनके पेट में समस्या थी इसलिए वह अस्पताल में भर्ती थे। हम आज उनकी स्थिति देखने के बाद यह फ़ैसला कल लेंगे कि वह खेलेंगे या नहीं। हमारे पास निर्णय लेने के लिए अभी एक दिन और है।' 

अभिषेक को पेट में संक्रमण के चलते दिल्ली के निजी असप्ताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को भारत के सहायक कोच रायन टेन डेशकाटे ने कहा था, 'अभि (अभिषेक) के पेट में अभी भी कुछ समस्या है, लेकिन हमें उम्मीद है कि वह ठीक होकर इस मैच के लिए तैयार रहेंगे।' अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप के अपने पहले मुक़ाबले में खाता नहीं खोल पाए थे और पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। इसके बाद अभिषेक फील्डिंग करने नहीं आए थे। 

भारतीय तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह भी अस्वस्थ होने के चलते अमेरिका के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल पाए थे। हालांकि बुमराह ने मंगलवार को अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और उन्होंने भरपूर गेंदबाजी भी की। वहीं वॉशिंगटन सुंदर भी भारतीय दल के साथ जुड़ गए हैं। अभिषेक अगर नामीबिया के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह पर संजू सैमसन, इशान किशन के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं। 

NO Such Result Found