Sports

शारजाह ( निकलेश जैन ) एशिया के सबसे मजबूत इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट शारजाह मास्टर्स के पांचवें राउंड के बाद भारत के अरविंद चितांबरम नें एक और शानदार जीत दर्ज करते हुए एकल बढ़त पर आ गए है । अरविंद नें पांचवें राउंड में पहले बोर्ड पर खेलते हुए मेजबान यूएई के सलेम सालेह को पराजित करते हुए 4.5 अंक बनाते हुए अब पहला स्थान हासिल कर लिया है । इस जीत के साथ अरविंद अब लाइव विश्व रैंकिंग में 2698 अंको के साथ विश्व रैंकिंग में 36वें स्थान पर पहुँच गए है और अब वह शतरंज में जादुई नंबर माने जाने वाले 2700 से बस 2 अंक दूर है , अन्य मुकाबलों में दूसरे बोर्ड पर यूएसए के नीमन हंस मोके नें सर्बिया के आलेक्सी सराना से ड्रॉ खेला तो तीसरे बोर्ड पर टूर्नामेंट के टॉप सीड अर्जुन एरिगासी को रूस के मुरजिन वोलोदर नें ड्रॉ पर रोक लिया । चौंथे बोर्ड पर भारत के अभिमन्यु पौराणिक को ईरान के अमीन तबातबाई से हार का सामना करना पड़ा । अन्य भारतीय खिलाड़ियों में संकल्प गुप्ता नें यूएसए के सेमुयल सेवियन से , निहाल सरीन नें इंग्लैंड के श्रेयश रॉयल से , लियॉन मेन्दोंसा नें ग्रीस के निकोलस थेओदोरौ से और इनियन पी नें अजरबैजान के तैमूर रद्जबोव से ड्रॉ खेला । प्रणव वी नें उज्बेकिस्तान के याकूब्बोएव नोदिरबेक को और अधिबन भास्करन नें इदानी पौया को पराजित किया ।

Rank after Round 5

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3 
1 19   GM Aravindh, Chithambaram Vr. IND 2670 4,5 0 13 10,5
2 5   GM Tabatabaei, M. Amin IRI 2707 4 0 14 11
3 14   GM Niemann, Hans Moke USA 2688 4 0 12,5 10
4 50   GM Daneshvar, Bardiya IRI 2581 4 0 12 9,5
5 18   GM Shankland, Sam USA 2671 4 0 10,5 8,5
6 30   GM Salem, A.R. Saleh UAE 2629 3,5 0 15 12
7 6   GM Sarana, Alexey SRB 2706 3,5 0 14 11,5
8 28   GM Murzin, Volodar FID 2631 3,5 0 14 11
9 9   GM Fedoseev, Vladimir SLO 2701 3,5 0 12 9,5
10 35   GM Yuffa, Daniil ESP 2617 3,5 0 11,5 9,5
11 66   GM Sankalp, Gupta IND 2531 3,5 0 11,5 9
12 1   GM Erigaisi, Arjun IND 2761 3,5 0 11,5 9
13 3   GM Yu, Yangyi CHN 2728 3,5 0 11 8,5
14 29   GM Puranik, Abhimanyu IND 2629 3 0 14 11
15 37   GM Theodorou, Nikolas GRE 2616 3 0 14 11
16 56   GM Muradli, Mahammad AZE 2560 3 0 13,5 11
17 88   IM Royal, Shreyas ENG 2463 3 0 12 9,5
18 34   GM Maurizzi, Marc`andria FRA 2617 3 0 12 9,5
19 49   GM Pranav, V IND 2587 3 0 11,5 9,5
20 15   GM Sindarov, Javokhir UZB 2684 3 0 11,5 9