Sports

खेल डैस्क : क्रिकेट विश्व कप 2023 बड़े हिटर्स के लिए जाना जाएगा। इस दौरान विश्व कप इतिहास (Cricket world cup History) में सबसे ज्यादा छक्के लग चुके हैं। अब तक यह रिकॉर्ड 2015 क्रिकेट विश्व कप के नाम पर था जब 463 छक्के उड़े थे लेकिन इंगलैंड बनाम नीदरलैंड मैच के साथ ही महज 40 मुकाबलों में ही क्रिकेट विश्व कप 2023 की यह संख्या 516 तक पहुंच गई है। इस दौरान दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाने वाली टीम बन गई है। टीम इंडिया की ओर से भले ही रोहित शर्मा सर्वाधिक 22 छक्के लगा चुके हैं लेकिन टीम इंडिया 54 छक्कों के साथ इस लिस्ट में काफी नीचे नजर आ रही है। देखें लिस्ट


विश्व कप में लगे छक्के
साल 2023 : 500+ 
साल 2019 : 357  
साल 2015 : 463 
साल 2011 : 258
साल 2007 : 373
साल 2003 : 266
साल 1999 : 153
(आंकड़े 40 मैचों तक)

 

 

यह भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी का पाक फैंस को करारा जवाब- अपने वसीम अकरम पर यकीन नहीं आपको

 

 

विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा छक्के
22 ग्लेन मैक्सवेल, ऑस्ट्रेलिया
22 रोहित शर्मा, भारत
20 डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलिया
18 क्विंटन डीकॉक, दक्षिण अफ्रीका
18 फखर जमां, पाकिस्तान

 

 

 

यह भी पढ़ें:- वो अच्छा कमाएगा तो हमारा... Mohammed Shami की परफार्मेंस देख पत्नी हसीन जहां ने दिया अजब बयान

 

 


किस टीम ने लगाए कितने छक्के
43 : इंगलैंड
66 : न्यूजीलैंड
54 : पाकिस्तान
37 : बांग्लादेश
36 : अफगानिस्तान
82 : साऊथ अफ्रीका
54 : भारत
76 : ऑस्ट्रेलिया
24 : नीदरलैंड्स
42 : श्रीलंका

वहीं, चौकों पर अगर नजर घुमाई जाए तो ऑस्ट्रेलिया की टीम सर्वाधिक 215 चौके लगा चुकी है। इसके बाद न्यूजीलैंड (214), दक्षिण अफ्रीका (212), फिर भारत (198) का नाम आता है। पाकिस्तान (193), इंगलैंड (181), श्रीलंका (180) बांग्लादेश (162), अफगानिस्तान (158) तो नीदरलैंड 144 चौके लगा चुकी है। 

 

यह भी पढ़ें:- Team india पहुंची नेट सेशन में, बुमराह ने की बल्लेबाजी की प्रैक्टिस, फोटोज आईं बाहर

 


दक्षिण अफ्रीका ने लगाए एक विश्व कप में सर्वाधिक छक्के
टूर्नामेंट के दौरान दक्षिण अफ़्रीकी हिटर पूरे जोश में हैं। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने पहले ही टूर्नामेंट के एक संस्करण में एक टीम द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। 2019 में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 76 छक्के उड़ाए थे। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज अभी से 82 छक्के लगाकर इसे तोड़ चुकी है। ऑस्ट्रेलिया (76), न्यूजीलैंड (66) और भारत (54) का भी इस लिस्ट में नाम है।

 

 

यह भी पढ़ें:- इंगलैंड को चाहिए भारतीय कोच... पोस्टर दिखने पर Ravi Shastri ने दिया मजेदार जवाब

 


विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर
49 क्रिस गेल
44 रोहित शर्मा
43 ग्लेन मैक्सवेल
37 एबी डीविलियर्स 
37 डेविड वॉर्नर
31 रिकी पोंटिंग 
सचिन तेंदुलकर के नाम पर विश्व कप में बतौर बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है लेकिन वह विश्व कप में सिर्फ 27 छक्के ही लगा पाए हैं। सौरव गांगुली ने 21 तो वीरेंद्र सहवाग 18 छक्के लगा चुके हैं। टॉप 10 में सिर्फ एक ही भारतीय रोहित शर्मा केरूप में मौजूद है जोकि इस विश्व कप में इस लिस्ट में टॉप पर आ सकते हैं।

 

 

यह भी पढ़ें:- Michael Vaughan ने मोहम्मद हफीज पर कसा तंज, विराट कोहली का उड़ा रहा था मजाक

 

 

------