Sports

खेल डैस्क : क्रिकेट विश्व कप 2023 में टीम इंडिया (Team india) का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। टीम सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। इसी बीच टीम इंडिया की बेहतरीन परफार्मेंस को देखकर कुछेक पाक फैंस निराश हो रहे हैं। कुछेक तो सोशल मीडिया (Social Media) पर भी भड़ास निकाल रहे हैं। एक ऐसे ही फैन की मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने भी क्लास लगाई है। उक्त फैंस ने जब विश्व कप फिक्स होने की बात कही तो शमी ने इंस्टा स्टोरी शेयर कर इसका करारा जवाब दिया।

 

Mohammed Shami, Pak fans, Wasim Akram, Cricket news, sports, Cricket world cup 2023, CWC 2023, मोहम्मद शमी, पाक प्रशंसक, वसीम अकरम, क्रिकेट समाचार, खेल, क्रिकेट विश्व कप 2023, सीडब्ल्यूसी 2023

 

दरअसल कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हसन रजा ने एक न्यूज चैनल पर दावा किया था कि भारतीय गेंदबाजों को अलग-अलग गेंदें मिल रही हैं। उन्होंने आईसीसी से रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को दी जाने वाली गेंदों का निरीक्षण करने की अपील की थी। रजा के इस बयान की पाकिस्तान के महान खिलाड़ी वसीम अकरम ने आलोचना की थी। अकरम ने कहा था- मैं पिछले दो दिनों से इसके बारे में पढ़ रहा हूं। मैं वही चाहता हूं जो ये लोग कर रहे हैं, मजा आ रहा है। दिमाग नहीं है। आप न केवल खुद को बल्कि हमें भी शर्मिंदा कर रहे हैं।

 

रजा ने यह भी आरोप लगाया था कि भारतीय टीम 'डीआरएस में हेरफेर' कर रहे हैं। उन्होंने रविंद्र जडेजा द्वारा वान डी डुसेन को पगबाधा किए जाने की चर्चा की थी और कहा था कि गेंद अगर लेग स्टंप पर पिच हुई थी तो वह मध्य स्टंप में क्यों टकरा रही थी। यह कैसे संभव है? इसकी जांच होनी चाहिए।

Mohammed Shami, Pak fans, Wasim Akram, Cricket news, sports, Cricket world cup 2023, CWC 2023, मोहम्मद शमी, पाक प्रशंसक, वसीम अकरम, क्रिकेट समाचार, खेल, क्रिकेट विश्व कप 2023, सीडब्ल्यूसी 2023

 

इन सभी मामलों पर शमी ने अब इंस्टा स्टोरी शेयर कर लिखा- शर्म करो यार गेम पर फोकस करो ना कि फालतू बकवास पर। कभी तो दूसरे की सक्सेस को एन्जॉय करो। यार आईसीसी वर्ल्ड कप है। एपीके लोकल टूर्नामेंट नहीं है या यहां पर एपी प्लेयर नहीं हैं। वसीम भाई ने आपको समझाया था, एक्सपेन किया था। फिर भी। हाहाहाहाहाहाहा। आप अपने खिलाड़ी वसीम अकरम पर यकीन नहीं करते। अप अपनी तारीफ करने में लगे हैं जनाब आप तो। जस्ट लुकिंग लाइक ए वाओ।