Sports

बेंगलुरू : लखनऊ सुपर जाइंट्स के वैश्विक क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा है कि वह IPL के इस सत्र में उनकी शानदार गेंदबाजी के अलावा समझदारी और नेतृत्व क्षमता से भी प्रभावित हैं। भारतीय टीम से बाहर शमी ने LSG के आक्रमण की अगुवाई करते हुए चार मैचों में 4 विकेट लिए हैं लेकिन उनका 'इकॉनॉमी रेट' 6.2 रहा है जो शानदार है। 

मूडी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच से पूर्व कहा, 'हम सभी को पता है कि वह विश्व स्तरीय गेंदबाज है। घरेलू सत्र में उसका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। वह फिट है और मजबूत भी। हमें पता है कि नई गेंद से वह क्या कर सकता है और पावरप्ले में वह काफी खतरनाक गेंदबाज है।' 

उन्होंने आगे कहा, 'वह हमारे गेंदबाजी आक्रमण का अगुआ है। काफी समझदार है और उसमें नेतृत्व क्षमता भी है।' उन्होंने कहा, 'वह गेंद को शुरू में ही स्विंग करा लेता है और रफ्तार भी उसके पास है। वह 130 से ऊपर से गेंदबाजी कर रहा है जो अच्छी बात है।' 

NO Such Result Found