Sports

सेंट लुईस यूएसए ( निकलेश जैन ) यूएसए शतरंज की राजधानी सेंट लुईस में क्लच शतरंज चैम्पियन शोडाउन में दुनिया के चार दिग्गज खिलाड़ी वर्तमान विश्व चैम्पियन भारत के डी गुकेश , पाँच बार के पूर्व विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मैगनस कार्लसन , दुनिया के वर्तमान नंबर 2 और नंबर 3 खिलाड़ी यूएसए के हिकारु नाकामुरा और फबियानों करूआना के बीच मुक़ाबला शुरू हो गया है और अपने सभी आलोचको को करारा जबाब देते हुए गुकेश नें पहले दिन के खेल के बाद एकल बढ़त हासिल कर ली है । 

विश्व चैंपियनशिप डी गुकेश नें पहले दिन खेले गयी छह रैपिड बाजियों में 3 जीत 2 ड्रॉ और एक हार के साथ सर्वाधिक 4 अंक बनाते हुए एकल बढ़त हासिल कर ली है । गुकेश नें इस दौरान कार्लसन से 0.5 -1.5 , नाकामुरा से 1.5-0.5 और करूआना से 2-0 का परिणाम हासिल किया ।

PunjabKesari

कार्लसन के खिलाफ गुकेश पहली बाजी ही जीतने के बेहद करीब पहुँच गए थे पर अंत में टाइम प्रेसर में खेल हार गए और उनकी दूसरी बाजी बेनतीजा रही  पर उसके बाद गुकेश नें शानदार वापसी की और कुछ दिन पहले एक प्रदर्शनी मुक़ाबले मे उनका राजा हवा मे उछालने वाले यूएसए के हिकारु नाकामुरा को काले मोहोरे से एक बेहतरीन बाजी खेलते हुए मात दी और अगली बाजी ड्रॉ खेलेते हुए स्कोर 1.5-0.5 से अपने पक्ष मे कर लिया पर उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन आया विश्व नंबर 3 फबियानों करूआना के खिलाफ जहां उन्होने दोनों ही बाजियों मे करूआना को पराजित करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की । 

पहले दिन के खेल के बाद गुकेश 4 अंक , कार्लसन 3.5 अंक , नाकामुरा 3 अंक और करूआना 1.5 अंक बनाकर खेल रहे है ।

NO Such Result Found