Sports

रीगा , लातविया ( निकलेश जैन ) फीडे ग्रांड स्विस के पुरुष वर्ग में भारत के निहाल सरीन का शानदार खेल जारी है और वह लगातार शानदार बाज़ियाँ खेल रहे है , दूसरे राउंड में विश्व नंबर 2 फबियानों करूआना को ड्रॉ पर रोकने के बाद तीसरे राउंड में उन्होने औस्ट्रेलिया के टेमुर कुयबोकारोव को बेहद शानदार अंदाज में मात देते हुए अपनी दूसरी जीत हासिल की और अब भारत का 17 वर्षीय यह खिलाड़ी दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए सयुंक्त दूसरे स्थान पर पहुँच गया है । काले मोहरो से निहाल नें राय लोपेज ओपेनिंग में 32 चालों में विरोधी राजा को मात दी । निहाल के अलावा तीसरे राउंड में पेंटाला हरिकृष्णा जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी रहे उन्होने दूसरे राउंड में मिली हार के बाद वापसी करते हुए चिली के इवान मोरोविक फेर्नंडेज को पराजित किया। अन्य भारतीय खिलाड़ियों में  कृष्णन शशिकिरण नें ईरान के परहम मघसूदलू से ,गुकेश डी नें आर्टेमिव ब्लादिस्लाव से ,प्रग्गानंधा आर नें इंग्लैंड के डेविड हावेल से ,अर्जुन एरिगासी नें अजरबैजान के मामेदोव रौफ से तो रौनक साधवानी नें नीदरलैंड के जॉर्डन फॉरेस्ट से अपनी बाजी ड्रॉ खेली जबकि सूर्या शेखर गांगुली ,अधिबन भास्करन और सेथुरमन को हार का सामना करना पड़ा । फिलहाल फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जो अपने तीनों मैच जीतकर शीर्ष पर चल रहे है

Rank after Round 3

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4 
1 3   GM Firouzja Alireza FRA 2770 3,0 4,0 5,5 5,50 0,0
2 11   GM Yu Yangyi CHN 2704 2,5 3,5 5,0 4,00 0,0
  31   GM Ponkratov Pavel RUS 2659 2,5 3,5 5,0 4,00 0,0
4 74   GM Hovhannisyan Robert ARM 2622 2,5 3,5 4,5 3,50 0,0
5 41   GM Nihal Sarin IND 2652 2,5 3,5 4,0 3,00 0,0
6 49   GM Saric Ivan CRO 2644 2,5 3,5 3,5 2,50 0,0
7 38   GM Najer Evgeniy RUS 2654 2,5 3,0 4,0 3,50 0,0
8 1   GM Caruana Fabiano USA 2800 2,0 5,0 7,0 4,50 0,0
9 20   GM Korobov Anton UKR 2690 2,0 4,5 5,5 3,25 0,0
  65   GM Keymer Vincent GER 2630 2,0 4,5 5,5 3,25 0,0
11 26   GM Predke Alexandr RUS 2666 2,0 4,5 5,5 2,50 0,0
12 89   GM Petrosyan Manuel ARM 2605 2,0 4,5 5,0 2,75 0,0
13 14   GM Artemiev Vladislav RUS 2699 2,0 4,0 5,5 3,50 0,0
  98   GM Neiksans Arturs LAT 2570 2,0 4,0 5,5 3,50 0,0
15 10   GM Fedoseev Vladimir RUS 2704 2,0 4,0 5,0 3,00 0,0
  12   GM Maghsoodloo Parham IRI 2701 2,0 4,0 5,0 3,00 0,0
  64   GM Ponomariov Ruslan UKR 2631 2,0 4,0 5,0 3,00 0,0
  76   GM Brkic Ante CRO 2621 2,0 4,0 5,0 3,00 0,0
19 34   GM Howell David W L ENG 2658 2,0 4,0 4,5 2,50 0,0
  53   GM Gukesh D IND 2640 2,0 4,0 4,5 2,50 0,0
  81   GM Praggnanandhaa R IND 2618 2,0 4,0 4,5 2,50 0,0