Sports

नई दिल्ली : आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित सुपर सिक्स मुकाबले पर अनुभवी भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने पाकिस्तानी टीम पर दबाव और अब तक अजेय भारतीय टीम के आत्मविश्वास पर बात की। JioHotstar पर बात करते हुए चहल ने कहा, 'एशिया कप फाइनल में मिली हार शायद भारतीय खिलाड़ियों के दिमाग में थोड़ी बहुत हो, लेकिन इस भारतीय टीम ने अब तक वर्ल्ड कप के सभी मैच जीतकर शानदार फॉर्म दिखाया है। इससे पाकिस्तान पर ज़्यादा दबाव होगा। बेशक 200-250 रनों की बड़ी जीत की उम्मीद करना अवास्तविक है; ऐसे नतीजे 100 में से एक बार होते हैं। मुझे लगता है कि इस बार पाकिस्तान के लिए यह आसान नहीं होगा।' 

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के बुलावायो में क्वींस स्पोर्ट्स पार्क में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों ने अपनी प्लेइंग 11 में एक-एक बदलाव किया है। भारत ये मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेगा जबकि पाकिस्तान को सेमीफाइनल के लिए बड़े अंतर से मैच जीतना होगा। ग्रुप 1 से ऑस्ट्रेलिया U19 और अफगानिस्तान U19 पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं जबकि ग्रुप 2 से इंग्लैंड U19 उनके साथ शामिल हो गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच जीतने वाली टीम ग्रुप 2 से सेमीफाइनल में आखिरी जगह पक्की करेगी। 

प्लेइंग 11 

भारत अंडर-19 : एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन

पाकिस्तान अंडर-19 : हमजा जहूर (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, उस्मान खान, अहमद हुसैन, फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, अली हसन बलूच, अब्दुल सुभान, मोमिन कमर, मोहम्मद सय्याम, अली रजा