Sports

खेल डैस्क : राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने ईडन गार्डन के मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ महज 13 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। ऐसा करते ही उन्होंने केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राहुल के नाम पर इससे पहले 14 गेंदों पर अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड था। जायसवाल ने फिफ्टी बनाते हुए 7 चौके और तीन छक्के जड़े। देखें रिकॉर्ड-

आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक (कम गेंदें)
13 - यशस्वी जायसवाल (आरआर) बनाम केकेआर, कोलकाता, 2023
14 - केएल राहुल (पीबीकेएस) बनाम डीसी, मोहाली, 2018
14 - पैट कमिंस (केकेआर) बनाम एमआई, पुणे, 2022

 

Yashasvi Jaiswal, fastest fifty of IPL, KL Rahul, RR vs KKR, Rajasthan Royals, IPL Fastest Fifty, cricket, IPL 2023, यशस्वी जायसवाल, आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक, केएल राहुल, आरआर बनाम केकेआर, राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक, क्रिकेट, आईपीएल 2023


जायसवाल ने पहले ही ओवर में 26 रन बनाए। यह आईपीएल का दूसरा सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड था। 2011 सीजन में आरसीबी ने मुंबई के खिलाफ खेलते हुए पहले ही ओवर में 27 रन बनाए थे। देखें रिकॉर्ड- 
27/0 - आरसीबी बनाम एमआई, चेन्नई, 2011 (अतिरिक्त : 7)
26/0 - आरआर बनाम केकेआर, कोलकाता, आज
26/0 - केकेआर बनाम एमआई, कोलकाता, 2013 (अतिरिक्त  : 1)
25/0 - डीसी बनाम केकेआर, अहमदाबाद, 2021 (अतिरिक्त : 1)

जायसवाल के लिए यह सीजन भी काफी अच्छा जा रहा है। वह अर्धशतक बनाने के साथ ही लीडिंग स्कोरर की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए थे। जायसवाल अब सीजन में चार अर्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं। वह पहले से ही सीजन में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं। 

युवराज का रिकॉर्ड बचा
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड अभी भी युवराज सिंह के नाम पर ही है। युवराज ने 2007 टी-20 विश्व कप में इंगलैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। जायसवाल के पास यह रिकॉर्ड घरेलू स्तर पर तोडऩे का मौका दिया था लेकिन वह चूक गए।