Sports

खेल डैस्क : इंग्लैंड के खिलाफ भारी आलोचना झेलने के बाद श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) फॉर्म में लौट आए। 28 वर्षीय खिलाड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ 36 गेंद में अपना अर्धशतक बनाया जिसमें 106 मीटर (106 Meter) का एक लंबा छक्का भी था। यह विश्व कप 2023 का सबसे बड़ा छक्का था। श्रेयस का यह शॉट सीधा दर्शक दीर्घा में बैठे भारतीय स्पिनर युजी चहल और उनकी पत्नी धनश्री गुप्ता के पास जा गिरा। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो आई वायरल हो गई। देखें- 

 

 


विश्व कप 2023 में 5 सबसे लंबे छक्के
106 मीटर : श्रेयस अय्यर बनाम श्रीलंका
104 मीटर : ग्लेन मैक्सवेल बनाम न्यूजीलैंड
101 मीटर : श्रेयस अय्यर बनाम अफगानिस्तान
99 मीटर : फखर जमान बनाम बांग्लादेश
98 मीटर : डेविड वॉर्नर बनााम पाकिस्तान

 

 

 

विश्व कप 2023 में श्रेयस अय्यर
0 बनाम ऑस्ट्रेलिया
25 बनाम अफगानिस्तान
53 बनाम पाकिस्तान
19 बनाम बांग्लादेश
33 बनाम न्यूजीलैंड
4 बनाम इंगलैंड
82 बनाम श्रीलंका
7 मैच, 186 रन, 2 अर्धशतक 

 

Cricket World Cup, Cricket world cup 2023, Shreyas Iyer, 106 meter long six, Yuzi Chahal, Dhanshree Verma, IND vs SL, क्रिकेट विश्व कप, क्रिकेट विश्व कप 2023, श्रेयस अय्यर, 106 मीटर लंबा छक्का, युज़ी चहल, धनश्री वर्मा

 


मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए शुभमन गिल के 92 तो विराट कोहली के 88 रनों की बदौलत जोरदार शुरूआत की थी। रोहित महज 4 रन बनाकर आऊट हो गए थे। लेकिन मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर ने 56 गेंदों पर 3 चौके और 6 छक्के लगाकर 82 रन बनाए और स्कोर 300 पार करवा दिया। अंत में रविंद्र जडेजा ने 24 गेंदों पर 35 रन बनाकर स्कोर 357 रन तक पहुंचा दिया। जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका 55 रन ही बना पाई। जसप्रीत बुमराह ने 8 रन देकर एक, मोहम्मद सिराज ने 16 रन देकर तीन तो मोहम्मद शमी ने 18 रन देकर 5 विकेट लिए। जडेजा को भी एक विकेट मिला। भारत ने 302 रन से बड़ी जीत हासिल की। 

 

 

टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची
टीम इंडिया लगातार 7 जीत दर्ज करने के बाद क्रिकेट विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। प्वाइंट टेबल में उनके बाद दक्षिण अफ्रीका का नाम है जोकि 7 मुकाबलों में 6 जीत के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया 6 मैचों में 4 जीत के साथ बनी हुई है जबकि फिलहाल चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड 7 मैचों में 4 जीत के साथ बनी हुई है। अगर न्यूजीलैंड ने आगामी दोनों मुकाबले गंवा दिए तो पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लिए सेमीफाइनल में रास्ता बनाना आसान हो सकता है।

 

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 
भारत :
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
श्रीलंका : पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दुशान हेमंथा, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका