Sports

खेल डैस्क : न्यूजीलैंड के ऑलराऊंउर रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) का क्रिकेट विश्व कप 2023 (cricket world cup 2023) में स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। रचिन ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते हुए 94 गेंदों पर 108 रन बनाए और साथ ही 25 से कम उम्र में 500 से ज्यादा रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का 27 साल पुराना बराबर कर लिया। सचिन ने 1996 विश्व कप के दौरान 523 रन बनाए थे तब वह महज 22 साल के थे। रचिन ने सिर्फ 8 पारियों में ही यह रिकॉर्ड बराबर कर लिया है। रचिन के नाम अब 8 पारियों में 74 की औसत से 523 रन हो गए हैं। देखें लिस्ट-


एक विश्व कप में सर्वाधिक रन (25 की उम्र तक)
523 - रचिन रवीन्द्र, न्यूजीलैंड (2023 एडिशन) 
523 - सचिन तेंदुलकर, भारत (1996 एडिशन)
474 - बाबर आजम, पाकिस्तान (2019 एडिशन)
372 - एबी डिविलियर्स, दक्षिण अफ्रीका (2007  एडिशन)

 

World Cup 2023, Rachin ravindra, Sachin Tendulkar, NZ vs PAK, cricket news,  विश्व कप 2023, रचिन रवींद्र, सचिन तेंदुलकर, न्यूजीलैंड बनाम PAK, क्रिकेट समाचार

 


मेडन विश्व कप में अब तोड़ेंगे बेयरस्टो का रिकॉर्ड
मेडल विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी तक इंगलैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो के नाम पर हैं। बेयरस्टो ने 2019 विश्व कप पहली बार खेलते हुए 532 रन बनाए थे। रचिन 8 पारियों में ही 523 रन बना चुके हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि कम से कम आगामी 3 मैचों में वह बेयरस्टो का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। इस लिस्ट में बाबर आजम का भी नाम है जिन्होंने 2019 विश्व कप की 8 पारियों में 474 रन बनाए थे। वहीं, 2019 विश्व कप के दौरान ही इंगलैंड के बेन स्टोक्स ने 10 पारियों में 465 रन जड़े थे।

 

 

 

 

क्रिकेट विश्व कप 2023 के प्लेयर
545 क्विंटन डीकॉक, दक्षिण अफ्रीका
523 रचिन रवींद्र, न्यूजीलैंड
442 विराट कोहली, भारत
428 डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलिया
402 रोहित शर्मा, भारत

 

World Cup 2023, Rachin ravindra, Sachin Tendulkar, NZ vs PAK, cricket news,  विश्व कप 2023, रचिन रवींद्र, सचिन तेंदुलकर, न्यूजीलैंड बनाम PAK, क्रिकेट समाचार


विश्व कप में जड़ा तीसरा शतक
रचिन के लिए यह विश्व कप खास जा रहा है। वह अब तक तीन शतक जड़ चुके हैं। उन्होंने पहला शतक विश्व कप के पहले ही मुकाबले में इंगलैंड के खिलाफ बनाया था। रचिन की नाबाद 123 रन की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीत हासिल की थी। इसके बाद रचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन चेज में 116 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड 389 रन का पीछा करने हुए महज 5 रन से यह मैच गंवा बैठी थी। इसके बाद अब पाकिस्तन के खिलाफ रचिन ने शतक बना दिया। फिलहाल इस विश्व कप में रचिन से आगे दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक हैं जोकि 4 शतक जड़ चुके हैं। डीकॉक की नजरें आगामी मैचों में रोहित शर्मा के 5 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने पर टिकी हुई हैं। 

 

World Cup 2023, Rachin ravindra, Sachin Tendulkar, NZ vs PAK, cricket news,  विश्व कप 2023, रचिन रवींद्र, सचिन तेंदुलकर, न्यूजीलैंड बनाम PAK, क्रिकेट समाचार

 

शतक लगाने के बाद रचिन रवींद्र का बयान
हमें बैक-एंड में बहुत ताकत मिली, हमने बस अपनी (शैली की) क्रिकेट खेलने की कोशिश की, अच्छे क्रिकेट शॉट्स खेले। हमने आवश्यक रूप से कोई लक्ष्य दिमाग में नहीं रखा था, हम जानते थे कि हम अच्छी गति से आगे बढ़ रहे थे। हम काफी भाग्यशाली थे कि 30वें ओवर तक हमारे हाथ में विकेट थे। इसके बाद हम गेम में तेजी लाए।

 

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड :
डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट
पाकिस्तान : अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सऊद शकील, आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ