Sports

जालन्धर (जसमीत) : 2009 से शुरू हुए वुमंस क्रिकेट विश्व कप में भले ही भारतीय टीम एक बार भी चैम्पियन नहीं बन पाई लेकिन हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय बेटियां इस बार 4 बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से पंगा लेने का माद्दा रखती है। स्मृति, जेमिमा, पूनम यादव जैसे खिलाडिय़ों के कारण यह टीम विश्व कप की प्रमुख दावेदार बनकर उभर रही हैं। टीम इंडिया के पास युवा खिलाडिय़ों की भरमार है। करीब 23 साल की औसत उम्र के साथ भारतीय टीम विश्व कप में सबसे युवा टीम लेकर जा रही है।

इन 5 क्रिकेटरों पर है बढ़ी जिम्मेदारी

शैफाली वर्मा

shefali verma punjab kesari sports के लिए इमेज नतीजे
14 मैचों में 324 रन बनाने वाली शैफाली का तरुप का पत्ता माना जा रहा है। 

स्मृति मंधाना

smiriti punjab kesari sports के लिए इमेज नतीजे
विश्व कप के बेहतरीन ओपनर्स में से एक। 71 मैचों में 1667 रन बना चुकी हैं। 119 की स्ट्राइक रेट और 12 अर्धशतक हैं उनके नाम

हरमनप्रीत कौर

harmanpreet punjab kesari sports के लिए इमेज नतीजे
भारतीय कप्तान 109 मैचों में 2156 रन बनाने के साथ 29 विकेट ले चुकी हैं। उनका रोल महत्वपूर्ण होगा।

जेमिमा रोड्रिग्ज

jemmimah punjab kesari sports के लिए इमेज नतीजे
19 साल की जेमिमा को बल्ले के साथ बढिय़ा प्रदर्शन करना होगा। 39 मैचों में वह 845 रन बना चुकी है जिसमें 6 अर्धशतक भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया जैसे तेज पिचों वाली ग्राऊंड पर उनका बल्ला खूब बोलता है। स्मृति के साथ वह पारी की शुरुआत करेंगी।

वेदा कृष्णामूर्ति

Women's Cricket World Cup 2020: know the performance of team India
टीम की अहम सदस्य। 71 मैचों में 821 रन बना चुकी हैं। मध्यक्रम में तेजी से रन बटोरने के लिए मशहूर।

इनसे भी है बहुत उम्मीदें 

Women's Cricket World Cup 2020: know the performance of team India

तान्या भाटिया : 98 की स्ट्राइक रेट से रन बनाती हैं चंडीगढ़ की तान्या। 22 साल की यह प्लेयर टीम इंडिया में विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका अदा करती हैं। वह 45 टी-20 इंटरनैशनल मैच खेल चुकी हैं। विकेट के पीछे वह काफी तेज हैं।

Women's Cricket World Cup 2020: know the performance of team India

दीप्ति शर्मा : 43 मैचों में 49 विकेट ले चुकी दीप्ति शर्मा भारत के लिए कुछ समय से मैच विनर बनकर सामने आ रही हैं। 22 साल की दीप्ति बाएं हाथ की स्पिनर हैं। 

Women's Cricket World Cup 2020: know the performance of team India

पूजा वस्त्राकर : 20 साल की पूजा 20 टी-20 मैचों में 105 रन बनाने के साथ 16 विकेट भी हासिल कर चुकी हैं। मध्य प्रदेश की ओर से खेलने वाली इस खिलाड़ी पर भी निगाह रहेगी।

Women's Cricket World Cup 2020: know the performance of team India

अरुंधति रेड्डी : 22 साल की अरुंधति  18 मैचों में 13 विकेट हासिल कर चुकी हैं। ओपङ्क्षनग स्लॉट पर तेज गेंदबाजी करती हैं। झूलन की गैरमौजूदगी में उनपर टीम को जिताने की बढ़ी जिम्मेदारी है।

Women's Cricket World Cup 2020: know the performance of team India

पूनम यादव : 85 विकेट महज 62 मैचों में हासिल कर चुकी हैं पूनम। 28 साल की यह खिलाड़ी क्रिकेट विश्व कप में भारत की हाइएस्ट विकेटेकर (18) भी है

Women's Cricket World Cup 2020: know the performance of team India

राधा यादव : 43 विकेट महज 32 मैचों में हासिल करने वाली राधा लैफ्ट आर्म आर्थोडॉक्स गेंदबाज हैं। महाराष्ट्र की इस प्लेयर की गेंदबाजी औस्त 16.75 तो इकोनमी 6.23 है। 19 साल की इस क्रिकेटर पर भी भारत को बढ़ी उम्मीदें होंगी।

Women's Cricket World Cup 2020: know the performance of team India
(इनके अलावा हरलीन देओल, रिचा घोष, राजेश्वरी गायकवाड़ और शिखा पांडेपर भी नजरें जमी रहेंगी)

जानें विश्व कप की 3 खास बातें

Women's Cricket World Cup 2020: know the performance of team India

2 नए बदलाव : विश्व कप में इस बार दर्शकों को 2 बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। पहला- आई.सी.सी. ने बाकी टूर्नामैंट की तरह इस टूर्नामैंट में भी फ्रंट फुट टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। यानी नोबॉल मैदानी अंपायर की जगह थर्ड अंपायर देखेगा। दूसरा- थाईलैंड की टीम पहली बार टूर्नामैंट में उतर रही है। वह कैसा प्रदर्शन करेंगे इस पर सबकी नजर बनी रहेंगी।
ऑस्ट्रेलिया को हराना जरूरी : टीम इंडिया का पहले राऊंड में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे दो मजबूत टीमों से सामना होना है। अगर भारतीय टीम को सैमीफाइनल की राह देखनी है तो उसे इन बड़ी टीमों को हराना होगा। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से हम तीन मैच खेल चुके हैं। इनमें 1-1 मैच में जीत तो 2-2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
फॉर्मेट : हर ग्रुप में होंगी 5-5 टीमें : 10 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। सभी टीम एक-दूसरे से मैच खेलेंगी। यानी लीग राऊंड में एक टीम को 4 मैच खेलने होंगे। हर ग्रुप की टॉप-2 टीम सैमीफाइनल में जगह मिलेगी। टीम इंडिया तीन बार सैमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं लेकिन कभी चैम्पियन नहीं बन पाई है।

विश्व कप में ऐसी है सभी टीमों की स्थिति

टीम    मैच जीते  हारे  टाई   जीत %
ऑस्ट्रेलिया 32 24 7 1 76.56
इंगलैंड   29 21 7 - 74.13
वैस्टइंडीज  27 17 10 - 62.96
न्यूजीलैंड 28 20 8 - 71.42
भारत  26 13 13 - 50.00
दक्षिण अफ्रीका  23 8 15 - 34.78
श्रीलंका  23 7 16 - 30.43
पाकिस्तान 24 2 11 - 25.00
बांगलादेश 13 2

11

- 15.38
आयरलैंड  13 0 13 - 0.00

हरमनप्रीत पर टिका दारमोदार

टी-20 क्रिकेट विश्व कप में अगर टीम इंडिया को जीत हासिल करनी है तो इसका दरामोदार भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत पर टिका रहेगा। विश्व कप में हरमनप्रीत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। वह 428 रन बनाकर मिताली राज के बाद विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। खास बात यह है कि उनकी विश्व कप में स्ट्राइक रेट 112.92 है। विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के (16) लगाने के मामले में भी वह दूसरे नंबर पर चल रही हैं। वह 11 विकेट भी ले चुकी हैं।

वल्र्ड ट्वंटी-20 कप में भारत

साल मैच जीते  हारे   पोजीशन
इंगलैंड (2009)  4 2 2 सैमीफाइनलिस्ट
वैस्टइंडीज (2010) 4 2 2 सैमीफाइनलिस्ट
श्रीलंका (2012)   3 0 3  ग्रुप स्टेज
बांगलादेश (2014) 5 3 2  ग्रुप स्टेज
भारत (2016) 5 1 4  ग्रुप स्टेज
वैस्टइंडीज (2018)   5 4 1 सैमीफाइनलिस्ट

रिकॉर्ड बुक...
सबसे ज्यादा रन  : 881 सूजी बेटस
सबसे ज्यादा विकेट : 36 एलिसा पेरी
सबसे ज्यादा छक्के : 22 डी. डॉटिन (विङ्क्षडज प्लेयर के नाम पर बैस्ट बॉङ्क्षलग (3.4-1-5-5) का रिकॉर्ड भी है)
सर्वश्रेष्ठ स्कोर : 126 मेग लेनिंग
सबसे ज्यादा कैच : 16 जे. गुन

भारत ‘ए’ ग्रुप में
ग्रुप ए  : ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश
ग्रुप बी : इंगलैंड, दक्षिण अफ्रीका, वैस्टइंडीज, पाकिस्तान और थाईलैंड

ऐसे होंगे मैच

-21 फरवरी
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला, सिडनी     -दोपहर 1.30 बजे
-22 फरवरी
वैस्टइंडीज महिला बनाम थाईलैंड महिला, पर्थ     -11.30 बजे
न्यूजीलैंड महिला बनाम श्रीलंका महिला, पर्थ     -शाम 4.30 बजे
-23 फरवरी
इंग्लैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला, पर्थ    -शाम 4.30 बजे
-24 फरवरी
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम श्रीलंका महिला, पर्थ    -सुबह 11.30 बजे
भारत महिला बनाम बांग्लादेश महिला, पर्थ    -शाम 4.30 बजे
-26 फरवरी
इंग्लैंड महिला बनाम थाईलैंड महिला, ओवल,     -सुबह 8.30 बजे
वैस्टइंडीज महिला बनाम पाकिस्तान महिला, कैनबरा    -दोपहर 1.30 बजे
27 फरवरी
भारत महिला बनाम न्यूजीलैंड महिला, कैनबरा    -सुबह 8.30 बजे
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम बांग्लादेश महिला, कैनबरा    -दोपहर 1.30 बजे
28 फरवरी
दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम थाईलैंड महिला, कैनबरा    -सुबह 8.30 बजे
इंग्लैंड महिला बनाम पाकिस्तान महिला, कैनबरा    -दोपहर 1.30 बजे
29 फरवरी
न्यूजीलैंड महिला बनाम बांगलादेश महिला, मेलबर्न    -सुबह 8.30 बजे
भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला, मेलबर्न    -दोपहर 1.30 बजे
1 मार्च
दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान महिला, सिडनी    -सुबह 8.30 बजे
इंग्लैंड महिला बनाम वैस्टइंडीज महिला, सिडनी    -दोपहर 1.30 बजे
2 मार्च
श्रीलंका महिला बनाम बांग्लादेश महिला, मेलबोर्न    -सुबह 8.30 बजे
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम न्यूजीलैंड महिलाएं, मेलबोर्न    -दोपहर 1.30 बजे
3 मार्च
पाकिस्तान महिला बनाम थाईलैंड महिला, सिडनी     -सुबह 8.30 बजे
वैस्टइंडीज महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला, सिडनी    -दोपहर 1.30 बजे
5 मार्च
सिडनी क्रिकेट ग्राऊंड, सिडनी -सुबह 8.30 बजे पहला सैमीफाइनल
दोपहर 1.30 बजे दूसरा सैमीफाइनल
8 मार्च
मेलबर्न क्रिकेट ग्राऊंड में फाइनल-दोपहर 1.30 बजे