Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने लगातार तीसरी बड़ी आईसीसी ट्रॉफी जीतकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दबदबा और मजबूत कर लिया। घरेलू जमीन पर मिली इस ऐतिहासिक जीत ने भारतीय टीम के आत्मविश्वास को और बढ़ाया है।

IPL 2026 से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से छोटा ब्रेक

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को कुछ समय का ब्रेक मिलेगा। खिलाड़ी अब अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के साथ आईपीएल 2026 में खेलते नजर आएंगे। इंडियन प्रीमियर लीग 28 मार्च से शुरू होने जा रही है, जिसके बाद टीम इंडिया फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेगी।

2027 वनडे वर्ल्ड कप पर रहेगा फोकस

जून से टीम इंडिया का व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर शुरू होगा। इस दौरान भारत तीनों फॉर्मेट में कई अहम सीरीज खेलेगा। साथ ही टीम का मुख्य फोकस धीरे-धीरे 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी पर रहेगा। कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ता आने वाले टूर्नामेंट के लिए टीम कॉम्बिनेशन को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर भी नजर

सीमित ओवरों के क्रिकेट के साथ-साथ टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकल में भी मजबूत प्रदर्शन करना चाहेगी। भारत का लक्ष्य एक बार फिर WTC फाइनल में जगह बनाना होगा, ताकि टेस्ट क्रिकेट में भी आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा किया जा सके।

2027 वर्ल्ड कप तक भारत का पूरा क्रिकेट शेड्यूल

अफगानिस्तान का भारत दौरा

मैच: 1 टेस्ट, 3 वनडे
तारीख: 6 जून – 20 जून 2026
मेजबान देश: भारत

भारत का इंग्लैंड दौरा

मैच: 5 टी20, 3 वनडे
तारीख: 1 जुलाई – 19 जुलाई 2026
मेजबान देश: इंग्लैंड

भारत का श्रीलंका दौरा

मैच: 2 टेस्ट, 2 टी20
तारीख: अगस्त 2026
मेजबान देश: श्रीलंका

भारत का बांग्लादेश दौरा

मैच: 3 वनडे, 3 टी20
तारीख: 1 – 13 सितंबर 2026
मेजबान देश: बांग्लादेश

भारत का अफगानिस्तान दौरा

मैच: 3 टी20
तारीख: सितंबर 2026
मेजबान देश: तय नहीं

एशियन गेम्स 2026

मैच: टी20
तारीख: 19 सितंबर – 4 अक्टूबर 2026
मेजबान देश: जापान

वेस्टइंडीज का भारत दौरा

मैच: 3 वनडे, 3 टी20
तारीख: अक्टूबर 2026
मेजबान देश: भारत

भारत का न्यूजीलैंड दौरा

मैच: 2 टेस्ट, 3 वनडे, 5 टी20
तारीख: अक्टूबर – नवंबर 2026
मेजबान देश: न्यूजीलैंड

श्रीलंका का भारत दौरा

मैच: 3 वनडे, 3 टी20
तारीख: दिसंबर 2026 – जनवरी 2027
मेजबान देश: भारत

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (भारत vs ऑस्ट्रेलिया)

मैच: 5 टेस्ट, तारीख: जनवरी – फरवरी 2027
मेजबान देश: भारत

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (अगर भारत क्वालीफाई करता है)

मैच: 1 टेस्ट
तारीख: जून 2027
मेजबान देश: इंग्लैंड

एशिया कप 2027

मैच: वनडे, तारीख: जुलाई 2027
मेजबान देश: बांग्लादेश

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027

मैच: वनडे
तारीख: अक्टूबर – नवंबर 2027
मेजबान देश: दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, नामीबिया.