Sports

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर से चर्चा में हैं। दरअसल बीते दिनों भारतीय ए टीम ने दक्षिण अफ्रीका ए टीम को पांचवें अनऑफिशियल वनडे मैचों में हरा दिया था। इस मैच के दौरान तीसरे ही ओवर में एक गेंद शिखर धवन की गर्दन पर जा लगी थी। धवन के साथ तब संजू सैमसन बल्लेबाजी कर रहे थे। अब सैमसन ने इस बात का खुलासा किया है कि गर्दन पर गेंद लगने के बाद धवन की पहली प्रतिक्रिया क्या थी। सैमसन ने बताया कि गेंद लगते ही वह धवन के पास पहुंचे। धवन मुस्कराते हुए बोले- देखो कही गेंद टूट तो नहीं गई। बकौल संजू- धवन का यही अंदाज उन्हें खास बनाता है।

मैच के दौरान शिखर धवन ने 36 गेंदों में 51 रन बनाए थे। वहीं, फस्र्ट विकेट डाउन क्रीज पर उतरे संजू सैमसन ने इस दौरान तेजतर्रार क्रिकेट खेलते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। टीम इंडिया में एंट्री के दावेदार संजू सैमसन ने 91 रन की पारी के दौरान सात छक्के और छह चौके लगाए थे। टीम इंडिया ने संजू की पारी की बदौलत 20 ओवरों में 204 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ए टीम 168 रन ही बना पाई थी। संजू इस मैच के दौरान मैन ऑफ द मैच चुने गए थे।