Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बेंगलुरु के M. Chinnaswamy Stadium में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है, क्योंकि CSK सीजन के शुरुआती दोनों मैच हार चुकी है। ऐसे में इस मैच में टीम की नजर एक ऐसे खिलाड़ी पर होगी, जो अभी तक पूरी तरह फ्लॉप रहा है।

इरफान पठान को इस खिलाड़ी से बड़ी पारी की उम्मीद

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर Irfan Pathan का मानना है कि Sanju Samson बेंगलुरु में बड़ी पारी खेल सकते हैं। सैमसन ने IPL 2026 में चेन्नई के लिए अभी तक सिर्फ 13 रन बनाए हैं, लेकिन पठान का कहना है कि CSK ने उन्हें सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में नहीं, बल्कि भविष्य के बड़े खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया है।

पठान के अनुसार, CSK सैमसन को धीरे-धीरे टीम का चेहरा बनाना चाहती है, खासकर MS Dhoni के बाद। यही कारण है कि टीम ने उन्हें बड़ी रकम देकर अपने साथ जोड़ा।

बेंगलुरु की पिच बदल सकती है किस्मत

बेंगलुरु की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है और यहां अक्सर हाई स्कोरिंग मैच होते हैं। ऐसे में यह मैच सैमसन के लिए वापसी का बड़ा मौका हो सकता है। पठान ने कहा कि उन्हें “गट फीलिंग” है कि सैमसन इस मैच में जरूर रन बनाएंगे। अगर ऐसा होता है, तो CSK का उन्हें भविष्य का लीडर बनाने का प्लान सही साबित हो सकता है।

विराट कोहली को लेकर भी बड़ी बात

पठान ने Virat Kohli की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोहली इस सीजन शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं और 37 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस और रनिंग कमाल की है। कोहली ने इस सीजन के पहले मैच में नाबाद 69 रन बनाकर दिखा दिया कि वह अभी भी बड़े मैच के खिलाड़ी हैं।