Sports

नई दिल्ली : पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम सोशल साइट्स पर अपनी हाजिर जवाबी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। दरअसल अकरम ने पाकिस्तान के आजादी दिवस (14 अगस्त) पर ह्यूमर से भरा एक ऐसा चुटकुला अपने ट्विटर अकाऊंट पर पोस्ट किया जिसपर उनके फैंस ने खूब ठहाके लगाए। वसीम अकरम ने दरअसल इसी दिन शनेरिया अकरम के साथ शादी की थी। अपने शादी की सालगिरह पर उन्होंने ट्विट किया-
आज का दिन जब हम पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं इसी दिन मैंने अपनी स्वतंत्रता खो दी थी। शादी की सालगिरह मुबारक हो शेनेरिया। मेरी जिंदगी। तुम्हारे बिना कुछ नहीं।

Wasim Akram Joke on pakistan Independet Day going viral

अकरम ने जैसा ही यह ट्विट किया, सोशल मीडिया पर कमेंट करने वाले लोगों की बाढ़ आ गई। देखें ट्विट्स-

Wasim Akram Joke on pakistan Independet Day going viral
बता दें कि वसीम अकरम और शेनेरिया की पहली मुलाकात 2011 के दौरान हुई थी। दरअसल विश्व कप के बाद से संन्यास लेने वाले वसीम अकरम क्रिकेट कांमेंटेटर की भूमिका में आ गए थे। इस दौरान वह दुनिया भर में घूमे। तभी वह ऑस्ट्रेलिया में शेनेरिया थॉमपसन से मिले जोकि पब्लिक रिलेशन का काम देखती थी। दो साल जान-पहचान के बाद अकरम ने 2013 में घुटनों पर बैठकर शेनेरिया को शादी के लिए प्रपोज किया था जिसे वह इंकार नहीं कर पाई थी। देखें दोनों की फोटोज-

Wasim Akram Joke on pakistan Independet Day going viral

Wasim Akram Joke on pakistan Independet Day going viral
वसीम की पहली पत्नी की भारत में हुई थी मौत

Wasim Akram Joke on pakistan Independet Day going viral
वसीम अकरम ने पहली शादी 1995 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की साइकलोजिस्ट हुमा मुफ्ती से की थी। दोनों की मुलाकात 1991 में हुई थी। हुमा चार साल तक पाकिस्तानी टीम की साइकलोजिस्ट रही थीं। दोनों के शादी के बाद दो बेटे तहमूर और अकबर हुए। 2009 में हुमा की मौत दिल का दौरा पडऩे से हुई थी। दरअसल हुमा ने पाकिस्तान से सिंगापुर जाना था। चेन्नई में जब जहाज में फ्यूल भरा जा रहा था तब उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उन्हें चेन्नई के बड़े अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।