Sports

जालन्धर (जसमीत सिंह) : साऊथ अफ्रीका, इंगलैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया यह वह देश है जिनकी पिचें सबसे तेज होती हैं। क्रिकेट जगत में इन देशों के नाम के पहले अक्षर को मिलाकर बनाया गया SENA (सेना) शब्द काफी प्रचलित है। 1990 के बाद से 3 भारतीय खिलाडिय़ों ने इन देशों (सेना) में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाए हैं। इन खिलाडिय़ों में एक नाम भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली का भी है।

PunjabKesarisports Virat Kohli

कोहली ‘सेना’ में 50.83 की औसत से रन बना चुके हैं। अगर वह आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाम रहे तो वह इन देशों में सबसे बढिय़ा प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे आगे अभी सिर्फ भारत के ही सचिन तेंदुलकर चल रहे हैं। सचिन ‘सेना’ में 51.30 की औसत से रन बना चुके हैं ऐसे में अत्कथनी नहीं होगी कि आगामी सीरीज में विराट यह बड़ रिकॉर्ड अपने नाम करे ताकि आने वाली पीढिय़ां उन्हें ‘विराट सेनापति’ के नाम से जानें।

कोहली का ‘सेना’ में प्रदर्शन
मैच 25, पारी 50, रन 2491, औसत 50.83, सर्वोत्तम 169, शतक 10, अर्धशतक 08

PunjabKesarisports Virat Kohli

कोहली का ओवरऑल रिकॉर्ड
मैच 73, पारी 124, रन 6331, औसत 54.57, सर्वोत्तम 243, शतक 24, अर्धशतक 19

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है सबसे ज्यादा औसत

                ऑस्ट्रेलिया     इंगलैंड    द. अफ्रीका    न्यूजीलैंड
रन            992              727       558            214
मैच           08                10         05              02
औसत       62                36.35    55.80         71.30
स्ट्राइक रेट 59.33           55.36    57.94         62.39
शतक        05                02         02              01

सचिन तेंदुलकर अभी हैं ‘सेनापति’

PunjabKesarisports Sachin tendulkar
साऊथ अफ्रीका, इंगलैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में फिलहाल सचिन तेंदुलकर की औसत सबसे ज्यादा है। मौजूदा समय में केवल विराट कोहली ही ऐसे क्रिकेटर है जोकि इन देशों में 50 से ज्यादा की औसत से रन बना रहे हैं। देखें रिकॉर्ड-
सचिन तेंदुलकर (भारत) मैच 54 रन 5387  औसत 51.30
राहुल द्रविड़ मैच (भारत) 47 रन 3932 औसत 48.54
क्रिस गेल (वैस्टइंडीज) मैच 26 रन 2255 औसत 47.97
कुमार संगाकारा (श्रीलंका) मैच 30 रन 2526 औसत 45.92
शिवनारायण चंद्रपाल (वैस्टइंडीज) मैच 52 रन 3644 औसत 44.98
ब्रायन लारा मैच (वैस्टइंडीज) 50 रन 3984 औसत 44.26
यूनिस खान मैच (पाकिस्तान) 30 रन 2329 औसत 43.94

8 रन बना नया रिकॉर्ड बनाएंगे कोहली
PunjabKesarisports Virat Kohli

विराट के ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 8 टैस्ट मैचों में 992 रन हैं जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 169 रन है जो उन्होंने मेलबोर्न क्रिकेट ग्राऊंड पर वर्ष 2014 में बनाया था। वह 8 रन बना ऑस्ट्रेलिया में अपने 1000 टैस्ट रन पूरे कर लेंगे। इससे पहले 3 भारतीय यह आंकड़ा पार कर चुके हैं। सबसे आगे अभी भी सचिन तेंदुलकर 1809 रन, वी. वी. एस. लक्ष्मण 1236 रन और राहुल द्रविड़ 1143 रन के नाम हैं।

कुछ अन्य रिकॉर्ड जो उनके बल्ले से निकल सकते हैं-
PunjabKesarisports Virat Kohli

07 हजार रन सबसे तेज पूरे कर सकते हैं कोहली, इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने 79 मैचों में यह आंकड़ा हासिल किया था।
24 शतक हैं विराट कोहली के नाम अगर वह 2 शतक और बना गए तो वैस्टइंडीज के दिग्गज गैरी सोबर्स (26 शतक) की बराबरी कर लेंगे
700 चौके टैस्ट क्रिकेट में मार चुके हैं कोहली, सीरीज में 20 से ज्यादा चौके मारे तो अजहरुद्दीन (720 चौके) का रिकॉर्ड तोड़ेंगे।