Sports

स्पोर्ट्स डेस्क: अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी Coco Gauff ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Belinda Bencic को हराकर मियामी ओपन 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गॉफ ने जबरदस्त वापसी करते हुए यह मैच अपने नाम किया।

शानदार वापसी कर जीता मैच

मैच में गॉफ ने पहला सेट 6-3 से जीता, लेकिन दूसरे सेट में उन्हें 1-6 से हार का सामना करना पड़ा। तीसरे सेट की शुरुआत में भी वह पीछे चल रही थीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और मुकाबला 6-3, 1-6, 6-3 से जीत लिया। यह मैच काफी रोमांचक रहा और दोनों खिलाड़ियों के बीच लंबी रैलियां देखने को मिलीं।

मैच के बाद गॉफ का बयान

जीत के बाद गॉफ ने कहा, "यह एक मुश्किल मैच था। बेलिंडा एक मजबूत खिलाड़ी हैं। जब भी हम खेलते हैं, मैच लंबा चलता है। आज मुझे बहुत दौड़ना पड़ा, कुछ बार मैं गिरी भी, लेकिन जिस तरह से मैंने संघर्ष किया, उस पर मुझे गर्व है। इस पूरे हफ्ते मेरा यही मूलमंत्र रहा है।"

सेमीफाइनल में मुचोवा से भिड़ंत

अब सेमीफाइनल में Coco Gauff का मुकाबला चेक गणराज्य की स्टार खिलाड़ी Karolína Muchová से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।