स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने बाॅलीवुड एक्सट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) से लम्बे रिलेशनशिप के बाद 11 दिसम्बर 2017 में शादी की थी। लेकिन अनुष्का से पहले भी कोहली की जिंदगी में कई सारी लड़कियां आई। हालांकि उनमें से एक अनुष्का ही थी जिसे उन्होंने अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला किया। आइए जानते हैं अनुष्का के अलावा उन महिलाओं के बारे में जिनसे रिलेशनशिप में रह चुके हैं कोहली -
1 Sakshi Agarwal
तमिल फिल्म जगत में अपने बेहतरीन काम के लिए जानी जाने वाली एक्सट्रेस साक्षी अग्रवाल (Sakshi Agarwal) के साथ कोहली रिलेशनशिप में रह चुके हैं। साक्षी बेहद खूबसूरत है और उसने बेंगलुरु में माॅडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि दोनों के बीच ये रिलेशनशिप ज्यादा देर तक टिक नहीं पाया।
2 Sarah-Jane Dias
भारतीय एक्ट्रेस, होस्ट, वीडियो जाॅकी और पूर्व ब्यूटी क्विन सारा-जेन डायस (Sarah-Jane Dias) से भी कोहली रिलेशनशिप में रह चुके हैं। सारा ने वर्ष 2007 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। सारा और कोहली की मुलाकात एक पार्टी में दोस्त ने करवाई थी। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए लेकिन बाद में दोनों का रिलेशन खराब होता चला गया और दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।
3 Izabelle Leite
तलाश से बाॅलीवुड में कदम रखने वाली ब्राजीज की माॅडल इजाबेल लिटे (Izabelle Leite) से भी कोहली के रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थी। 16 और पुरानी जींस जैसी फिल्मों में काम कर चुकी इजाबेल ने एक इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली से अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा था कि विराट उसके पहले भारतीय दोस्तों में से है। उन्होंने डेट करने की बात भी कबूली थी। इजाबेल ने कहा था कि वह और कोहली दो साल तक रिलेशनशिप में रहे थे, लेकिन हम इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते थे।
4 Tammanah Bhatia
तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) को भारतीय सिनेमा में बहुमुखी अभिनेत्री के रूप में माना जाता है। लेकिन इसी के साथ ही तमन्ना और कोहली के रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थी। तमन्ना ने 15 साल की उम्र में चांद सा रोशन चेहरा से बाॅलीवुड में कदम रखा था। एक ऐड शूट के दौरान तमन्ना और कोहली एक दूसरे के करीब आए थे जिसके बाद दोनों के बीच अफेयर की खबरें बेहद चर्चित रही। लेकिन दोनों ने कभी भी इस रिलेशनशिप के बारे में कुछ नहीं कहा।