Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : मुल्लांपुर में खेले गए IPL 2026 मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर्स अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड ने शुरुआत से ही पंजाब किंग्स के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मैच को एकतरफा बना दिया।

पावरप्ले में बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

अभिषेक और हेड की विस्फोटक साझेदारी के दम पर SRH ने पहले 6 ओवर में बिना विकेट खोए 105 रन बना दिए। यह IPL इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है और इस सीजन का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर भी बना।

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी

अभिषेक शर्मा इस रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के मुख्य हीरो रहे। उन्होंने महज 22 गेंदों में 66 रन ठोकते हुए 300 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

ट्रैविस हेड ने दिया शानदार साथ

दूसरे छोर पर ट्रैविस हेड ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 15 गेंदों में 31 रन बनाकर टीम की रन गति को लगातार तेज बनाए रखा और साझेदारी को मजबूत किया।

रिकॉर्ड बुक में SRH का दबदबा

SRH ने पावरप्ले में रन बनाने के मामले में अपना दबदबा कायम रखा है। टीम IPL इतिहास में टॉप-5 पावरप्ले स्कोर में से 3 बार 100+ रन बना चुकी है, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली को दर्शाता है।

पावरप्ले में सबसे बड़े स्कोर (IPL)

125/0 – SRH vs DC, दिल्ली, 2024
107/0 – SRH vs LSG, हैदराबाद, 2024
105/0 – SRH vs PBKS, मुल्लांपुर, 2026
105/0 – KKR vs RCB, बेंगलुरु, 2017
100/2 – CSK vs PBKS, मुंबई WS, 2014

शशांक सिंह ने दिलाई वापसी

हालांकि PBKS को मुकाबले में वापसी शशांक सिंह ने दिलाई। उन्होंने एक ही ओवर में दोनों ओपनर्स को आउट कर SRH की रफ्तार पर ब्रेक लगाया। अभिषेक शर्मा 75 रन (28 गेंद) और ट्रैविस हेड 38 रन बनाकर आउट हुए।

प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा