Sports

न्यू चंडीगढ़ : पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाड़ियों ने यहां न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच के दौरान काली पट्टी बांधी। यह वृंदावन में हुई दुखद नाव दुर्घटना से प्रभावित लोगों के प्रति दुख प्रगट के लिए किया गया था। इस मुश्किल समय में फ्रेंचाइजी शोक परिवारों और समुदाय के साथ एकजुटता से खड़ी रही। पैंटून पुल के पीपे से टकराकर पलटी मोटरबोट के कारण अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि 7 श्रद्धालु लापता हैं।

फ्रेंचाइजी ने X (ट्विटर) पर एक बयान में कहा, 'वृंदावन में हुई दुखद घटना से प्रभावित परिवारों के साथ हम एकजुटता से खड़े हैं।' मैच शुरू होने से पहले PBKS ने एक और पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था, 'वृंदावन नाव दुर्घटना। इस दुखद हादसे से हम बहुत दुखी हैं। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।' 

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद SRH ने धमाकेदार शुरुआत की और पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा की अर्धशतकीय पारी (28 गेंदों पर 74 रन, 5 चौके और 8 छक्के) की बदौलत पंजाब किंग्स के खिलाफ 219 रन बनाए। अभिषेक के अलावा ट्रेविस हेड (38), ईशान किशन (27) और हेनरिक क्लासेन (39) ने भी योगदान दिया। वहीं पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 2-2 विकेट झटके। 

प्लेइंग XI 

पंजाब किंग्स : प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

सनराइजर्स हैदराबाद : ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा